एक्सप्लोरर

जानें एक क्लिक में कैदी नंबर 1997 की पूरी 'राम कहानी' !

पहले हजारों लोगों के लिए 'पिताजी' का रुतबा रखने वाला राम रहीम आज सजा सुनाई जाने के बाद अगले 20 सालों के लिए कैदी नंबर 1997 के तौर पर ही पहचाना जाएगा.

नई दिल्ली: 15 साल पुराने साध्वी से बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज 20 साल कैद की सजा मिल गई है. आज रोहतक की सुनारिया जेल में बने स्पेशल सीबीआई कोर्टरूम में सजा का एलान किया गया. राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था जिसके बाद पंचकूला समेत हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में उसके समर्थकों ने भारी हिंसा भी की थी. पहले लाखों लोगों के लिए 'पिताजी' का रुतबा रखने वाला राम रहीम आज सजा सुनाई जाने के बाद अगले 20 सालों के लिए  कैदी नंबर 1997 के तौर पर ही पहचाना जाएगा.

'पिताजी', 'बाबा' 'मैसेंजर ऑफ गॉड': कौन है गुरमीत राम रहीम? गुरमीत राम रहीम डेरा प्रमुख बनने से पहले भी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहा. अपने समर्थकों के बीच पिताजी कह कर पुकारा जाने वाला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का संबंध राजस्थान के एक गांव से है. 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम सिंह डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है जो सिद्धू मूल का पंजाबी जाट है. सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की कमान राम रहीम ने 90 के दशक में संभाली थी.

गुरमीत राम रहीम से जुड़े विवाद

केदारनाथ बाढ़ के समय असंवेदनशील बयान केदारनाथ में आई बाढ़ पर गुरमीत राम रहीम ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ‘आपदा में विधवा हुई औरतों को सहारा देने के लिए डेरा सच्चा सौदा के करीब 1500 अनुयायी उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं.’ इस बयान के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हंगामा बरपा था और जगह-जगह राम रहीम का विरोध किया गया. पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का आरोप गुरमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का आरोप है. ये वही पत्रकार थे जिन्होंनें उन साध्वियों का गुमनाम खत अपने अखबार 'पूरा सच' में छापा था और आज उसी आरोप में गुरमीत राम रहीम को सजा मिली है. साध्वी से यौन शोषण और रणजीत की हत्या पर खबर छापने के कारण उन पर हमला किया गया था. सांध्य दैनिक 'पूरा सच' के संपादक रामचंद्र छत्रपति को 24 अक्टूबर 2002 को घर से बुलाकर पांच गोलियां मारी गई थीं. 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में छत्रपति की मौत हो गई थी. सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप गुरमीत राम रहीम ने एक विज्ञापन में दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह की पोशाक पहनकर भी विवाद खड़ा कर दिया था. हालांकि सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का विवाद बढ़ता देख राम रहीम ने माफी मांगी थी. सर्वोच्च सिख बॉडी अकाल तख्त से माफी मांगने के बावजूद 2009 में सिरसा और 2014 में बठिंडा कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज हुए जिन्हें बाद में कोर्ट ने खारिज कर दिया.

राम रहीम का शुरुआती जीवन

  • डेरा प्रमुख का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के श्री गुरूसार मोदिया गांव में 15 अगस्त 1967 में एक जमींदार परिवार में हुआ था.
  • सात साल की उम्र में सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख शाह सतनाम सिंह ने अपना शागिर्द बना लिया और उन्हें राम रहीम नाम दिया.
  • इसके 16 साल बाद 1990 में सतनाम सिंह ने देश भर से अपने अनुयायियों को विशाल सत्संग के लिए आमंत्रित किया और उसमें 23 साल के गुरमीत राम रहीम को उनका वारिस चुना गया.

पारिवारिक जीवन 10वीं तक पढ़ाई करने वाले गुरमीत की पत्नी का नाम हरजीत कौर है. राम रहीम की दो बेटियां है जिनका नाम चरणप्रीत और अमनप्रीत है. गुरमीत राम रहीम का एक बेटा भी है जिसका नाम जसमीत है. इसके अलावा राम रहीम ने एक बेटी गोद भी ली है. डेरा प्रमुख बनने के साथ ही राम रहीम ने दो साल पहले ‘स्वदेशी और ऑर्गेनिक’ वस्तुओं की ‘एमजीआर’ रेंज शुरू की थी.

राम रहीम की संपत्ति राम रहीम का यह व्यवसाय उनके बच्चे संभाल रहे हैं जो कि यहां से 260 किलोमीटर दूर सिरसा में डेरा में ही रहते हैं. राम रहीम के पास सिरसा में करीब 700 एकड़ की खेती की जमीन है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 175 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी है. इसके अलावा राम रहीम एक गैस स्टेशन और एक मार्केट कॉम्प्लेक्स भी चलाते हैं.

जानें एक क्लिक में कैदी नंबर 1997 की पूरी 'राम कहानी' ! गुरमीत राम रहीम पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे

‘फिल्मों में एंट्री’ साल 2015 में गुरमीत राम रहीम सिंह ने फिल्मों में एंट्री की और उसने कुल मिलाकर 5 फिल्में कीं. राम रहीम ने 2014 में ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ नाम से फिल्म बनाई और उसमें प्रमुख भूमिका भी निभाई. उसकी फिल्मों में राम रहीम बालीवुड के किसी सुपर स्टार की तरह खतरनाक स्टंट्स करते और नाचते गाते देखा गया. 2014 में राम रहीम का पहला म्यूजिक ऐल्बम ‘हाइवे लव चार्जर’ नाम से आया था.

IN DEPTH: रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा, जानें केस में कब क्या हुआ? यहां पढ़ें : सजा के बाद 'बलात्कारी बाबा' के साम्राज्य का वारिस कौन? रेप मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा, 15 साल बाद साध्वियों को मिला न्याय LIVE: गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा, कोर्ट ने VVIP ट्रीटमेंट पर लगायी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget