एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी से पहले हसीन को उसके पूर्व पति ने इस वक्त किया था प्रपोज़

हसीन जहां की ज़िंदगी में बारे में कई राज़ खुले हैं जिनपर अब से पहले पर्दा पड़ा हुआ था. आइये जानें क्या है हसीन जहां की ज़िंदगी के वो छुपे हुए राज़.

नई दिल्ली/कोलकाता: अपने पति और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद हसीन जहां सुर्खियों में हैं. हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस पूरे मामले पर आज मोहम्मद शमी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए अपने परिवार को फिर से जोड़ने की बात कही है. लेकिन इसी बीच हसीन जहां की ज़िंदगी के कई राज़ खुले हैं, जिनपर अब से पहले पर्दा पड़ा हुआ था.

हसीन जहां की ज़िंदगी के वो छुपे हुए राज़

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि शमी के साथ उनकी ये दूसरी शादी है. खास बात ये है कि दुनिया आज जिसे शमी की पत्नी के रूप में जानती है उसने पहली शादी लव मैरिज की थी.

यहां देखें वीडियो...

पहली शादी और प्यार के दिलचस्प किस्से

हसीन जहां की पहली शादी और प्यार के दिलचस्प किस्से को जान कर आप हैरान रह जाएंगे. हसीन की पहली शादी साल 2002 में शेख सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी. हसीन जहां और शेख सैफुद्दीन को एक दूसरे से उस वक्त प्यार हो गया था जब हसीन दसवीं क्लास में पढ़ती थी. पढ़ाई के दौरान शेख सैफुद्दीन और हसीन जहां का प्यार परवान चढ़ने लगा. इस बीच शेख सैफुद्दीन ने हसीन जहां को प्रपोज कर दिया. अपने प्यार को हसीन मना नहीं कर सकीं और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया. इसके बाद साल 2002 में दोनों ने शादी कर ली. लेकिन हसीन की किस्मत में कुछ और लिखा था. यही वजह है कि सैफुद्दीन और हसीन का शादी के आठ साल बाद 2010 में तलाक हो गया.

हसीन फोन पर अपनी बेटियों से करती हैं बात, सैफुद्दीन से नहीं है कोई तालुकात

बता दें कि हसीन के पहले पति सैफुद्दीन कोलकाता में परचून की दुकान चलाते हैं. हसीन और सैफुद्दीन की दो बेटीयां भी हैं. बड़ी बेटी दसवीं और छोटी बेटी छठी क्लास में पढ़ती हैं. दोनों ही अपने पिता के साथ रहती हैं. एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन ने उन्हें क्यों छोड़ा ये उन्हें मालूम नहीं. सैफुद्दीन का कहना है कि हसीन हफ्ते में दो-तीन बार फोन करके अपनी दोनों बेटियों से बात करती हैं, लेकिन सैफुद्दीन का हसीन से कोई रिश्ता नहीं.

हसीन जहां के पिता और परिवार

हसीन जहां के परिवार में उनके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. हसीन की तीन बहनें हैं. बड़ी बहन दिल्ली में रहती हैं और छोटी बहने पश्चिम बंगाल के बीरभूम रहती हैं.

तलाक के बाद हसीन की जिंदगी का सफर

2010 में पति सैफुद्दीन से तलाक लेने के बाद हसीन ने अपनी जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाना शुरू किया. अभी हसीन की जिंगदी में शमी का आना बाकी था. वक्त बीता और हसीन की मुलाकात शमी से हुई. दरअसल साल 2014 के आईपीएल में हसीन चीयर लीडर के तौर पर काम कर रही थी. उसी समय शमी के साथ उनकी मुलाकात हुई थी और कुछ रोज़ बाद रिश्ता भी शुरु हो गया. हसीन ने इसके बाद कोलकाता में रहना शुरू कर दिया. साल 2014 में ही हसीन जहां ने इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी रचा ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget