एक्सप्लोरर

कोरोना काल: जानिए दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए अब क्या कायदे कानून हो सकते हैं

यदि कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो मेट्रो के अधिकारी और तैनात पुलिस अधिकारी उल्लंघन करने वाले यात्री का चालान काट सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपनी सेवाएं 7 सितंबर से फिर से शुरू करने जा रहा है. मेट्रो से यात्रा के लिए फिलहाल टोकन इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि उससे वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है. स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड खरीदने की व्यवस्था रहेगी और यात्री सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे. खबर है कि मेट्रो में यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं होगा. दिल्ली मेट्रो के एमडी के अनुसार, कुछ मेट्रो यात्रियों के पास स्मार्ट फोन नहीं हो सकते हैं, इस वजह से आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य करना सही नहीं होगा.

ट्रेन में यात्रियों के बीच 1 मीटर की दूरी बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए सीट पर मार्किंग भी की जाएगी. साथ ही साथ स्टेशन पर भीड़ न लगे, इसके लिए मेट्रो स्टाफ और सिविल वॉलंटियरों को तैनात किया जाएगा.

नियमों का उल्लंघन करने पर कट सकता है चालान सैनिटाइजर की व्यवस्था हर स्टेशन पर सुनिश्चित की जाएगी. मास्क पहनना अनिवार्य होगा. यदि कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो मेट्रो के अधिकारी और तैनात पुलिस अधिकारी उल्लंघन करने वाले यात्री का चालान काट सकते हैं. मेट्रो ट्रेन में एयरकंडीशन का इस्तेमाल नई गाइडलाइन के आधार पर किया जाएगा, जिससे ताजा हवा की मात्रा ट्रेन में लगातार बनी रहे. जिन स्टेशनों पर यात्रा सेवाएं बहाल की जा रही हैं, उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है. इसके बारे में जल्द ही आम-अवाम को बता दिया जाएगा.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाए. सभी एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. यात्रा के लिए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे, यात्री केवल स्मार्ट कार्ड और भुगतान के अन्य डिजिटल तरीकों का उपयोग कर सकते हैं. हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो."

ये भी पढ़ें- परिवहन मंत्री बोले- दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी लेकिन कुछ अहम बदलावों के साथ संसद सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल: TMC ने किया विरोध, कांग्रेस पहले ही स्पीकर को लिख चुकी है चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget