एक्सप्लोरर

करीब 60 घंटे के इंतजार के बाद वतन लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, पढ़ें वापसी की पूरी डिटेल

लोग सुबह से विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए अटारी-वाघा बार्डर पर उनका इंतजार कर रहे थे. आखिरकार जैसे ही वो भारत लौटे, लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया गया.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के वीर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भारत वापस लौट आए हैं. उनके वापस लौटने से देश भर में खुशी का माहौल है. लोग उनके स्वागत के लिए सुबह से अटारी-वाघा बार्डर पर उनका इंतजार कर रहे थे. आखिरकार जैसे ही वो भारत लौटे लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया गया. वहीं वायुसेना ने कहा कि हम खुश हैं कि अभिनंदन वापस लौट आए.

दोपहर से हो रहा था भारत लौटने का इंतजार

11.30 बजे के बाद पाकिस्तान अथाॉरिटीज अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लाहौर के लिए रवाना हुए थे. लाहौर से उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर लाया गया. दोपहर से ही उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था. उन्होंने रात 9 बजकर 21 मिनट पर देश की सीमा ने कदम रखा.  पाकिस्तान की तरफ से भारत को सौंपे जाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन से भारतीय अधिकारियों में से एक ने उनसे हाथ मिलाया और इसके बाद दूसरे अधिकारी ने उनके कंधे पर हाथ रखा.

वायुसेना के अधिकारी उन्हें अपनी निगरानी में भारत की सरहद में वापस लेकर आए. वतन लौटने पर अभिनंदन के पहले शब्द थे कि मैं देश लौटने पर खुश हूं. अमृतसर के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

अपनी सरज़मीं पर कदम रखने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन की पहली प्रतिक्रिया, वतन लौटने पर खुश हूं

देश को आपके अदम्य साहस पर गर्व है- पीएम मोदी

अभिनंदन के भारत लौटने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन घर लौटने पर आपका स्वागत है. देश को आपके अदम्य साहस पर गर्व है. हमारी सशस्त्र सेनाएं 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा है. वंदे मातरम.

वहीं बीजेपी अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, ''प्रिय विंग कमांडर अभिनंदन, पूरे देश को आपके साहस और पराक्रम पर गर्व है. भारत आपके लिए खुश है. आप देश और भारतीय वायुसेना में अद्वितीय जुनून और समर्पण के साथ सेवा जारी रखें. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.''

राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, ''विंग कमांडर अभिनंदन, आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया. आपका स्वागत है और बहुत प्यार.''

विंग कमांडर अभिनंदन, आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया- राहुल गांधी

पाकिस्तानी सेना ने भारत छोड़ने से पहले दवाब डालकर वीडियो शूट करवाया

अभिनंदन के देश आने में हुई देरी पर बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन का वीडियो बना रहा था इसलिए उनके भारत आने में देरी हुई, पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत लौटने से पहले वीडियो शूट करने के लिए मजबूर किया जिसमें उन्हें पाकिस्तान की तारीफ करने के लिए दबाव डाला गया. इस वीडियो में लगभग 40 से ज्यादा कट हैं.

कैसे पाकिस्तान पहुंचे अभिनंदन?

दरअसल 27 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से 24 विमानों ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया. पाकिस्तान के हवाई हमले को वायुसेना ने बेअसर किया और एक एफ-16 विमान को नेस्तनाबूद कर दिया. पाकिस्तान के जहाजों को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया और वो पैराशूट के जरिए पाकिस्तान में उतरे. इसके बाद वहां उन्हें लोगों ने घेर लिया. बाद में पाकिस्तान की सेना ने अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया. पहले तो विंग कमांडर को पता नहीं चला कि वे कहां हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ये आभास हुआ कि वे पाकिस्तान में हैं तो उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए और कुछ को निगल गए जिससे देश के अहम जानकारी दुश्मन देश के हाथ न लगे. वहां के लोगों ने उनपर हमला भी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं खोई.

प्रधानमंत्री अपना प्रचार 5 मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते, यही उनके और हमारे बीच फर्क है- राहुल गांधी

इमरान खान ने कल किया था रिहाई का एलान

भारत अपने इस वीर जवान को वापस लाने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहा था. भारत औऱ पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा था. इसी बीच कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को आज भारत को वापस करेगा. इमरान खान ने यह एलान पाकिस्तान की संसद में किया था. ये भारत की कूटनीति का ही दबाव था कि पाकिस्तान की सरकार ने तुरंत फैसला लिया कि विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को वापस लौटाया जाए.

भारत ने किया विंग कमांडर अभिनंदन का शानदार 'अभिनंदन', देखिए पल-पल की लगातार कवरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget