एक्सप्लोरर

Cyclone Fani: ओडिशा, बंगाल में तबाही मचाने के बाद अब फोनी पड़ा कमजोर, 10 प्वाइंट्स में जानें सब कुछ

फोनी चक्रवाती तूफान शुक्रवार को ओडिशा में तबाही मचाने के बाद पश्चिम बंगाल और अब बांग्लादेश पहुंच गया है. यहां जानें 10 प्वाइंट्स में इस तूफान ने कितनी तबाही मचाई और इससे पहले कब-कब भारत में आया है इतना खतरनाक तूफान.

भुवनेश्वर/ नई दिल्ली: पूर्व भारत और दक्षिण भारत में खासी तबाही और आम जीवन को अस्त व्यस्त करने वाला चक्रवाती तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. इस तूफान ने सबसे अधिक ओडिशा में तबाही मचाई और अब तक इस सूबे में 12 लोग मारे गए हैं. अनेक लोग घायल हैं. फोनी चक्रवाती तूफान का असर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भी देखने को मिला है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इसका असर दिखा. उत्तर भारत में बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसका मामूली असर देखा गया.यहां जानें 10 प्वाइंट्स में इस तूफान के बारे में सबकुछ.

  1. ओडिशा में फोनी की दस्तक बहुत खतरनाक थी. करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चली और मुसलाधार बारिश हुई, लेकिन सरकार की तरफ से राहत और बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसकी वजह से तबाही आशंका से कम रही. सरकार की मुस्तैदी की वजह से 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका. बचाव के तहत परिवहन, ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं बंद कर दी गई थी.
  2. फोनी सबसे पहले ओडिशा की तट से टकराया उसके बाद यह पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ा. यहां भी फोनी से लोगों को बचाने के लिए पूरी तैयारी की गई थी. यहां अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
  3. फोनी पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ा. यहां तूफान से कुछ लोगों के मरने की भी खबरें हैं. तूफान का असर अब बहुत कमजोर हो गया है और इससे हानि की संभावना कम हो गई है.
  4. चक्रवाती तूफान फोनी से सबसे अधिक नुकसान ओडिशा के शहर पुरी को हुआ. यहां के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. पुरी और आसपास के जिलों में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है.
  5. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में छह लोगों के मरने की खबर है. लोगों की मौतें पेड़, मकान और बिजली के खंभों के गिरने के कारण हुई हैं.
  6. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मानव इतिहास में सबसे बड़ा बचाव अभियान है.
  7. सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य में राहत और बचाव कार्य में एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी, 45 हजार वॉलेंटियर और दो हजार सिविल सोसाइटी ग्रुप ने मदद की. उन्होंने कहा कि पीड़ित के लिए 9 हजार शेल्टर और 7 हजार किचन खाने की व्यवस्था के लिए बनाए गए थे.
  8. फोनी का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी देखने को मिला. इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी चली. यहां किसी बड़े जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
  9. इस तूफान के बारे में सटीक पूर्वानुमान और बड़े स्तर पर चलाए गए राहत और बचाव कार्य से ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भारी नुकसान होने से बचा लिया गया. साइक्लोन फोनी जितना खतरनाक चक्रवाती तूफान भारत में पिछले 52 सालों में 10 बार आया.
  10. भारत में इससे पहले साल 1968, 1976, 1979, 1982, 1997, 1999, 2001 और 2004 में ही ऐसा भयानक चक्रवाती तूफान देखा गया. सामान्यत तौर पर फोनी जितना खतरनाक तूफान मॉनसून के बाद आता है.
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा की फिसली जुबान, आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया EC ने एक और मामले में पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, अब तक 6 मामलों में दे चुका है राहत J&K: महबूबा मुफ्ती की अपील- रमजान के दौरान सीजफायर का एलान करे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget