एक्सप्लोरर

चीन से तनातनी के बीच तवांग पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जवानों के साथ तस्वीर शेयर कर कहा- इलाका पूरी तरह सुरक्षित

तवांग पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है."

China Controversy: भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (17 दिसंबर) को तवांग के यांग्त्से क्षेत्र का दौरा किया. किरेन रिजिजू ने कहा, "भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित है."

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा, "राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि वह देश के लिए भी बहुत बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं. हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है." किरेन रिजिजू ने भारतीय जवानों के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर की है.  

पिछले दिनों ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार पर इस खतरे को अनदेखा कर रही है. राहुल गांधी ने चेताते हुए कहा, "मोदी सराकर सो रही है और स्थिति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है." राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है.

सुरक्षा बलों ने हमेशा दिखाया साहस : राजनाथ सिंह

राहुल गांधी के इस टिप्पणी के बाद भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस के प्रति तीखी प्रतिक्रिय व्यक्त की है. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा,  "चाहे वह गलवन हो या तवांग क्षेत्र भारत के सुरक्षा बलों ने हमेशा साहस दिखाया है और हर अवसर पर अपनी वीरता का प्रदर्शन किया है."

असम के मुख्यमंत्री ने भी राहुल पर साधा निशाना

वहीं, इससे पहले राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है. वीडियो की सत्यता के बावजूद उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों को चीनियों ने पीटा है. कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?"

चीन विवाद पर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे राहुल गांधी

बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में तवाग के यांग्त्से क्षेत्र में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू यांग्त्से क्षेत्र में पहुंच कर जवानों का हौसला बढ़ाया है. उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार भी किया है.

यह भी पढ़ें : LAC Clash: 'जवानों को पिटाई' वाले राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी जबदरस्त पलटवार, कहा- 'जवानों से माफी मांगें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
Kiss Day 2026: क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
Embed widget