एक्सप्लोरर

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाया गया, सीएम ने जताई खुशी

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल (LG) पद से हटा दिया गया है. 29 मई 2021 को बतौर LG किरण बेदी पांच साल पूरा करने वाली थी.

नई दिल्ली: किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. किरण बेदी को 29 मई 2016 को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था.

बता दें कि पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार और किरण बेदी में लंबे समय से टकराव चल रहा था. किरण बेदी को हटाए जाने पर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने कहा है कि यह हमारे दबाव के कारण भारत सरकार ने उन्हें हटाया है. यह पुडुचेरी के लोगों की बड़ी जीत है. उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश की.

मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने 10 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपकर उनसे आग्रह किया था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी को वापस बुला लिया जाए. उन्होंने दावा किया कि वह ‘तुगलक दरबार’ चला रही हैं.

बता दें कि किरण बेदी ने आज ही राज्य के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी और कोरोना टीकाकरण को लेकर कई सवाल पूछे थे. इसे संबंधित एक वीडियो भी उन्होंने ट्वीट किया है.

यहां ध्यान रहे कि पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है. दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद मौजूदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं. ऐसे में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है.

हालांकि मुख्यमंत्री का दावा है कि उनकी सरकार को सदन में ‘बहुमत’ हासिल है. पुडुचेरी विधानसभा के लिए अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने वाले हैं.

पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के 10, डीएमके के तीन, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के 7, एआईएडीएमके के चार, बीजेपी के तीन और एक निर्दलीय विधायक हैं. बता दें कि कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दिया है जबकि एक विधायक को अयोग्य ठहराया गया है. पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा 15 है.

फिंगर एरिया से चीन ने सैनिकों, बंकर्स और मिसाइल बेस हटाए, देखें डिसइंगेजमेंट की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget