एक्सप्लोरर

‘भारतीय समुदाय और उनकी संपत्ति की रक्षा हो’, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में खालिस्तानी हिंसा पर भारत ने दिया सख्त संदेश

Khalistan Violence: ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में खालिस्तानी मूवमेंट तेज हो गया और तथाकथित हमले और हिंसा की खबरें आ रही हैं. इस पर भारत ने एक बयान जारी किया है.

India On Khalistani Violence: ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में कथित खालिस्तानी हिंसा की भारत ने कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (02 फरवरी) को कहा कि उसने संबंधित अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हम चरमपंथी तत्वों के ऐसे सभी हमलों और घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं. हम आग्रह करेंगे कि इन घटनाओं की जांच हो और दोषियों को सजा मिले.”

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया के साथ हम अपनी चिंताएं साझा करते रहे हैं. खासतौर पर आतंकी संगठनों की गतिविधियों के बारे में. तथाकथित खालिस्तान रेफरेंडम को हम खारिज करते रहे हैं. साथ ही राजनीतिक तौर पर प्रेरित तत्वों की गतिविधियों को बताते रहे हैं.”

अरिंदम बागची ने कहा, “हमने ऑस्ट्रेलिया सरकार से कहा है कि भारतीय समुदाय के लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा होनी चाहिए. साथ ही कहा है कि भारतीय हितों, संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.”

कनाडा में हुई घटनाओं पर

कनाडा में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर अरिंदम बागची ने कहा, “हमने मेलबर्न की घटनाओं की निंदा करने वाले कुछ नेताओं के बयान नोट किए हैं. हम इस मामले को उठाते रहेंगे. कनाडा में हुई घटना पर आपने तोड़फोड़ की घटनाओं की निंदा करने वाला कनाडाई विदेश मंत्रालय का बयान देखा होगा. हम उनके बयान पर अपनी सहमति जताते हैं. साथ ही हम भी तोड़फोड़ की ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं.”

भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर सरकार सख्त

भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया सरकार को देश में खालिस्तानी अलगाववादियों की भारत-विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में मंदिरों में तोड़फोड़ पर रोक लगाने के लिए कह चुका है. कैनबरा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने जनवरी के महीने में एक बयान जारी करके कहा था, “पिछले कुछ समय से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और ऑस्ट्रेलिया से बाहर के अन्य संगठनों की शह और उकसावे पर देश में खालिस्तान समर्थक तत्व अपनी गतिविधियों को तेज कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले पर बोला भारत- खालिस्तानी गतिविधियों को रोके सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget