एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले पर बोला भारत- खालिस्तानी गतिविधियों को रोके सरकार

Attacks On Hindu Temples in Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित इस्कॉन मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा.

Attacks On Hindu Temples in Australia: ऑस्ट्रेलिया में बीते दिनों हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) पर हमले की कई घटनाएं सामने आयी हैं. ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इन घटनाओं की आलोचना करते हुए सरकार से भारतीय नागरिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

भारतीय उच्चायोग ने जारी बयान में हमले की आलोचना के साथ खालिस्तानी समर्थकों की बढ़ती इन गतिविधियों पर भी चिंता जाहिर की है. बयान में कहा, मेलबर्न में तीन हिंदू मंदिरों पर हमला बेहद निंदनीय है. हम इन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. ये घटनाएं साफ तौर पर भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समाज में नफरत फैलाने की कोशिश को दर्शाता है. 

बयान में जानें क्या कुछ कहा...

उच्चायोग ने अपने बयान में कहा, हमें कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिसके मुताबिक खालिस्तानी समर्थक ऑस्ट्रेलिया में अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं. भारत में बैन आंतकी संगठन जैसे सिख फॉर जस्टिस और अन्य बाहरी कई एजेंसियां इनकी मदद कर रही हैं. उच्चायोग ने कहा, हाल कि दिनों में इन गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है जिसको लेकर हमने अपनी चिंता ऑस्ट्रेलिया की सरकार के साथ साझा की है.  उच्चायोग ने बताया कि हमने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है. साथ ही इस तरह की गतिविधियों को रोकने की भी सरकार से अपील की गई है. 

खालिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान....

दरअसल, बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में तीन हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया है. मेलबर्न के अलबर्ट पार्क में स्थित इस्कॉन मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिख दिया. इसी दीवार पर उन्होंने भिंडरावाला को शहीद बताया. भारत में ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त बेरी ओ फेरेल ने इन हमलों पर बयान देते हुए कहा कि इस तरह की हेट स्पीच या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सरकार इस मामले की पूरी जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें.

Republic Day 2023: इस बार गणतंत्र दिवस परेड को कौन कर रहा है लीड? विशेष सेवा मेडल से हो चुके हैं सम्मानित, जानें उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget