एक्सप्लोरर

YouTuber in Custody: छात्रों को टक्कर मारने की कोशिश, फिर 9 महीने फरार; जानें किस पापुलर यू-ट्यूबर का है मामला

YouTuber in Custody: केरल के फैमस यू-ट्यूबर मोहम्मद शाहीन शाह एक मामले में 9 महीने से फरार थे. अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

YouTuber in Custody: केरल का एक यू-ट्यूबर पूरे 9 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है. यू-ट्यूब पर मनावलन नाम से फैमस इस यू-ट्यूबर ने पिछले साल अप्रैल में अपनी कार से स्टूडेंट्स का पीछा किया था और उनकी स्कूटर को टक्कर मारने की कोशिश की थी. घटना के बाद से ही वह फरार था. अब उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 

यू-ट्यूबर का नाम मोहम्मद शाहीन शाह है. वह त्रिशूर के एर्नेलुर का रहने वाला है. 19 अप्रैल 2024 को त्रिशूर पूरम महोत्सव के दिन इस 26 वर्षीय यू-ट्यूबर का झगड़ा केरल वर्मा कॉलेज के कुछ छात्रों से हो गया था. आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद शाहीन शाह ने छात्रों का पीछा किया और उनके स्कूटर को टक्कर मारने की कोशिश की. इस दौरान यू-ट्यूबर के साथ उनके कुछ साथी भी कार में मौजूद थे. छात्रों का कहना था कि कार खुद यू-ट्यूबर मोहम्मद शाहीन शाह चला रहे थे.

24 दिसंबर को जारी हुआ था लूक ऑउट नोटिस
जब यह मामला थाने पहुंचा तो यू-ट्यूबर मोहम्मद शाहीन शाह फरार हो गया. कुछ महीनों तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसके खिलाफ त्रिशूर वेस्ट पुलिस ने 24 दिसंबर को लूक ऑउट नोटिस जारी किया. इसके बाद त्रिशूर सिटी शेडो पुलिस ने मंगलवार (21 जनवरी) को उसे कोडागु से पकड़ा.

गिरफ्तारी के बाद यू-ट्यूबर की न्यायिक हिरासत की मांग करने के लिए उसे मजिस्ट्रेट के पास ले जाया गया. मजिस्ट्रेट के पास ले जाते वक्त यू-ट्यूबर की एक तस्वीर बेहद वायरल हो रही है. इस तस्वीर में यू-ट्यूबर खुलकर हंसते हुए और अपने हाथ से कूल रहने का इशारा करते हुए देखे जा रहे हैं. 

बता दें कि मोहम्मद शाहीन यू-ट्यूब चैनल 'मनावलन मीडिया' का मालिक है. उसके चैनल के 14 लाख सब्सक्राइबर है.

यह भी पढ़ें...

Seema Haider: CM योगी के लिए सीमा हैदर ने हाथ जोड़कर क्या बोला? महाकुंभ के लिए कहा- 'अफसोस है कि मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget