एक्सप्लोरर

केरल के बाद अब उत्तर भारत बारिश से परेशान, एमपी, राजस्थान समेत यूपी बेहाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी मध्य प्रदेश के मंदसौर, धार और देवास में भारी बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने यूपी के मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर, लखनऊ और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

नई दिल्ली: केरल समेत दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में थमने के बाद बारिश अब उत्तर औऱ पश्चिम भारत में कहर ढा रही है. देश के तीन बड़े राज्य एमपी, राजस्थान और यूपी में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं बारिश ने भगवान को बेघर कर दिया तो कहीं स्कूली बच्चों की जान पर बन आई. ओडीसा के पास एक सर्कुलेशन विकसित हो गया है. यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से नमी खींचते रहेंगे जिसके चलते यूपी से लेकर बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरपुर, पटना, सिवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, गया, हज़ारीबाग, रांची, देवघर, दुमका सहित कई शहरों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है.

राजस्थान के झालावाड़ में आहू और परवन नदी के उफान में होने की वजह से 1 दर्जन गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है. वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदी के उफान में नागदा का चामुंडा मंदिर पूरी तरह पानी में डूब चुका है और देवी मां की प्रतिमा को मंदिर से बाहर निकालना पड़ा है.

यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी भी उफान पर है. नदी के तेज बहाव से धौरहरा में सड़क दो टुकड़ों में कट गई है जिससे आवागमन ठप हो गया है. गांव वाले खौफ के साये में जी रहें हैं कि कभी भी नदी का पानी गांव में घुस सकता है. इटावा जिले में कल दोपहर से हो रही तेज़ बारिश से जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया. इस वजह से मरीज़ों ओर उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी मध्य प्रदेश के मंदसौर, धार और देवास में भारी बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने यूपी के मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर, लखनऊ और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. देश की राजधानी दिल्ली में भी आज तेज बारिश का अनुमान है. आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआरप के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है.

केरल में राहत कार्य में आई तेजी केरल में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत के काम ने तेजी पकड़ी है. केरल के सीएम पिनराई विजयन ने चेंगन्नूर के राहत कैंप का दौरा किया. वायनाड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बांटी. केरल में सीएम राहत कोष में सिर्फ पोर्टल के माध्यम अब तक 96 करोड़ रुपये की मदद भेजी जा चुकी है. सीएम राहत कोष में 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच अलग-अलग माध्यमों से कुल 212 करोड़ रुपये की मदद की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget