एक्सप्लोरर

केरल: बाढ़-बारिश से अबतक 26 की मौत, फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

बारिश से बदहाल केरल में इडुक्की जलाशय से और अधिक पानी छोड़ने की संभावना के मद्देनजर इडुक्की और उसके नजदीकी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

तिरुवनंतपुरम: केरल में बाढ़ और बारिश से 26 लोगों की मौत हो गई है. हालात खराब होने की वजह से और वायुसेना राहत और बचाव में जुटी हैं. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. बारिश से बदहाल केरल में इडुक्की जलाशय से और अधिक पानी छोड़ने की संभावना के मद्देनजर इडुक्की और उसके नजदीकी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर सड़कों के धंसने के बाद जिले में पर्यटकों के प्रवेश को भी रोक दिया गया है.

राज्य के उत्तरी जिलों में गुरुवार रात से सेना के पांच कॉलम की तैनाती की गई है. कोझिकोड और वायनाड़ में कई स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए कई छोटे पुलों का निर्माण किया गया है. पेरियार नदी में पानी के बढ़ते स्तर और कोच्चि के बैकवॉटर्स से घिरे वेलिंगडन द्वीप के हिस्सों के डूब में आने की आशंका को देखते हुए भारतीय नौसेना ने दक्षिण नौसेना कमान को अलर्ट पर रखा है. केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है जिसके बाद आठ अगस्त से भूस्खलन और बाढ़ के कारण 26 लोगों की जान जा चुकी है.

इडुक्की जिला प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, इसके अलावा भारी माल वाहनों को भी रोक दिया है. राज्य के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने बताया कि बुधवार से मुन्नार के जूडी रिसॉर्ट में फंसे 30 पर्यटकों को बचाया गया. वे सुरक्षित हैं.

जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के 24 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं. इडुक्की जलाशय के तीन शटर पहले ही खोले जा चुके थे. जलाशय के हिस्से चेरूथोनी बांध के दो और शटर आज सुबह खोले गए. एक शटर तो, 26 साल बाद खोला गया.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बाढ़ के हालात का जायजा लिया. सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए, जितना पानी छोड़ा जा रहा है, उससे तीन गुना अधिक पानी छोड़ने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री ने 12 अगस्त तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वह राज्य की राजधानी से हालात पर नजर रखेंगे. केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नामथानम ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से केरल में बाढ़ के हालात पर बात की. राहत और बचाव कार्य देख रहे डीएससी सेंटर के कमांडेंट कर्नल अजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात से उत्तरी जिलों में सेना के पांच कॉलम की तैनाती की गई है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget