एक्सप्लोरर

पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश! रेलवे को पटरी पर मिला लोहे का टुकड़ा तो उड़े होश और फिर...

Accident Conspiracy: आरोपी रेलमार्ग पर ‘टेलीफोन पोस्ट’ रखकर लोगों की जान को खतरे में डालना चाहते थे. उनका मकसद पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारना था जो उस इलाके से गुजर रही थी.

Train Accident Conspiracy: केरल में कोल्लम के पास रेलवे पटरी पर ‘टेलीफोन पोस्ट’ (टेलीफोन खंभे से जुड़ा टूल) कथित तौर पर रखने वाले दोनों आरोपी ट्रेन दुर्घटना में लोगों की जान खतरे में डालना चाहते थे. कुंदरा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने इस मंशा से कोल्लम-शेनकोट्टा मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर एक ‘टेलीफोन पोस्ट’ रखा था कि वहां से गुजरने वाली ट्रेन के साथ हादसा हो और लोगों की मौत हो.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पेरुम्पुझा निवासी राजेश (33) और अइलमबल्लूर के रहने वाले अरुण (39) के रूप में हुई है, जिन्हें शनिवार को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि रविवार को घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किये गये.

पटरी पर रख आए 'टेलीफोन पोस्ट'

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी कुंदरा पल्लीमुक्कू और नेदुम्बईक्कलम के बीच रेलमार्ग पर ‘टेलीफोन पोस्ट’ रखकर लोगों की जान को खतरे में डालना चाहते थे. उनकी इस हरकत का मकसद कोल्लम जाने वाली पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारना था जो उस इलाके से गुजर रही थी.

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 327 (1) (रेल, विमान, डेक वाले जहाज या बीस टन भार वाले जहाज को नष्ट करने या असुरक्षित बनाने के इरादे से शरारत) और रेलवे अधिनियम की धारा 150 (1) (ए) और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

NIA भी कर चुकी है पूछताछ

प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे और डेढ़ बजे के बीच कुंदरा पल्लीमुक्कू और नेदुम्बईक्कलम के बीच रेलमार्ग पर हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया कि क्या दोनों से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पूछताछ की है तो उन्होंने कहा कि कई राष्ट्रीय एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की है.

टेलीफोन के खंभे से लोहा निकालकर पटरियों पर रख दिया

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित रूप से कहा है कि चोरी के प्रयास के तहत उन्होंने टेलीफोन के खंभे से लोहा तोड़ा एवं उसे कुंदरा में पटरियों पर रख दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक करीब 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि दूसरा कुंदरा के पूर्व उपनिरीक्षक पर हमले सहित पांच मामलों में संलिप्त रहा है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया.

क्या और भी लोग थे साजिश में शामिल?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे एक स्थानीय निवासी को नेदुम्बईक्कलम में पुराने अग्निशमन केंद्र के पास ‘टेलीफोन पोस्ट’ नजर आया, जिसके बाद उसने रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी और फिर रेलवे अधिकारियों ने शनिवार तड़के उसे हटा दिया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में और लोग भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget