एक्सप्लोरर

Kerala में Corona के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमण दर 44 फीसदी के पार

Kerala Corona Updates: केरल में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 70 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 30,226 लोग संक्रमण से उबरे हैं.

COVID 19 Cases In Kerala: केरल (Kerala) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 55475 नए मामले सामने आए हैं, जो राज्य में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं. 55475 में से एर्नाकुलम में सबसे अधिक 9405, तिरुवनंतपुरम में 8606 और त्रिशूर में 5520 मामले आए हैं. संक्रमण की दर बढ़कर 44 प्रतिशत से अधिक हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 30,226 लोग संक्रमण से उबरे हैं और 154 मरीजों की मौत हुई है. मौत के नए मामलों में 84 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें केंद्र के नए दिशा-निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अपील के आधार पर कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल किया गया है. राज्य में अब तक 52,141 मरीजों की मौत हुई है.

इस समय 285365 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से केवल 3.8 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं.

राज्य में अब तक 57,25,086 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 53,86,868 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. केरल में सोमवार को 26514, रविवार को 45449 और शनिवार को 45136 मामले आए थे. राज्य में 20 जनवरी को 46 हजार 387 मामले आए थे.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,12,281 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. राज्य में कुल 4,42,466 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 10,342 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

केरल में रिकॉर्ड मामलों के बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या नहीं बढ़ रही है इसलिए पैनिक की कोई स्थिति नहीं है.

Russia and Ukraine Conflict: यूक्रेन-रूस के बीच सैन्य तनाव से सहमे दुनिया के बाजार, जानें भारतीय मार्केट का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, 'सभी दलों की 2 मांगे हैं'
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget