एक्सप्लोरर

केरल विमान हादसा: मथुरा में हुआ को-पायलट अखिलेश का अंतिम संस्कार, पत्नी बोलीं- लैंडिंग के बाद फोन की घंटी बज रही थी

अखिलेश कुमार के पिता तुलसीदास शर्मा एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेरे बेटे ने राष्ट्र के लिए काम किया है और उसे शहीद का दर्जा देना चाहिए.

मथुरा: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे पर लैंड करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट दीपक साठे और को-पायलट अखिलेश कुमार समेत 18 लोगों की मौत हो गई, लेकिन पायलट्स की सूझबूझ के कारण और ज्यादा बड़ा हादसा होने से टल गया. मथुरा के रहने वाले को-पायलट अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर पहुंचा, जहां सुबह 7 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. शनिवार को अखिलेश के जन्मभूमि लिंक रोड, मथुरा स्थित घर में जब यह सूचना मिली तो जैसे परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई.

अखिलेश कुमार के पिता तुलसीदास शर्मा एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सरकार से अपील करते हुए कहा, "मेरे बेटे ने राष्ट्र के लिए काम किया है और उसे शहीद का दर्जा देना चाहिए. अखिलेश ने जाने से पहले मां से बात की थी और वो बोला था कि आठ बजे तक पहुंच जाऊंगा. वो 21 अगस्त से 15 दिनों की छुट्टी पर आने वाला था, उसके बच्चे की डिलीवरी होने वाली है. मेरे तीन बच्चे हैं और अखिलेश तीनों में सबसे होनहार था. मैंने अपनी ज़मीन बेच कर इसे पायलट की पढ़ाई करवाई थी और वो 2017 में ही को-पायलट बना था."

पिता तुलसीदास शर्मा ने कहा कि हमारा पूरा परिवार उस पर निर्भर करता था, अब उसके बच्चे का पालन पोषण हो जाए बस अब यही चाहते हैं. अखिलेश की पत्नी मेघा, जिन्हें परिवार द्वारा बीते दिन तक अपने पति के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी, अब उन्हें मृत्यु की खबर पार्थिव शरीर घर आने के बाद मिली. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में मेघा बताती हैं कि इतने लोगों की जान बचाने के लिए उनके पति ने अपनी जान गंवा दी, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए. पूरी दुनिया उन्हें सम्मान देगी.

मेघा ने कहा, "मुझे छोड़ गए, लोगों की जान बचाने के लिए. मुझे कहते थे मैं पायलट हूं, सबसे पहले लोगों की जान बचाना चाहूंगा. पहले इंजन को बंद कर दिया, जिससे आग ना लग जाए. फोन ऑन कर लिया था, घंटी जा रही थी, उठा नहीं पाए. लोगों की जान बचाने की सोची बस. अपने बच्चों को भी नहीं देख पाए. मुझे उनपर बहुत गर्व है. जाने से पहले थोड़ी बात हुई थी. उन्होंने कहा था मैं जा रहा हूं, मेरी कैब आ गई है. मैंने बोला था टेक केयर, हैप्पी लैंडिंग. मैंने हैप्पी लैंडिंग बोला फिर भी ऐसा हो गया."

दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की बहन मनीषा कहती हैं कि हमारे घर ना कोई पुलिस वाला आया, ना डीएम, ना, विधायक ना कोई मंत्री. मेरे भाई को घर पर सम्मान मिलना चाहिए था. पहली वंदे भारत की फ्लाइट मेरा भाई लाया था. किसी को संवेदना देने तो आना चाहिए था. भाभी बेसुध हैं, बार बार बोल रही हैं वो आएंगे. मनीषा परिवार के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं और सरकार से सवाल पूछती हैं कि आखिर अब उनका घर कैसे चलेगा." मेरे दो छोटे भाई हैं उनको नौकरी मिलनी चाहिए, लेकिन अब पायलट की नौकरी नहीं चाहिए."

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 8.55 करोड़ किसानों को 17,100 करोड़ की छठी किस्त जारी  केरल विमान हादसा: DGCA ने बताया- टचडाउन में देरी और बारिश की वजह से फिसलकर खाई में गिरा विमान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget