एक्सप्लोरर

'ऐसी मांगें करने से बचना चाहिए...', केरल के कॉलेज में नमाज की मांग का मुस्लिम संगठन ने किया विरोध

केरल में चर्च द्वारा संचालित कॉलेज में नमाज की मांग को लेकर विवाद जारी है. छात्रों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. विवाद के बीच मुस्लिम संगठन ने कॉलेज प्रशासन से मुलाकात की और मांग को गलत बताया.

केरल के मुवत्तुपुझा में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को एक विवादास्पद घटना पर खेद व्यक्त किया, जिसमें छात्रों के एक वर्ग ने चर्च द्वारा संचालित निर्मला कॉलेज के परिसर के अंदर 'नमाज' अदा करने की अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन किया था.

उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों से मुलाकात की और घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया. केरल में विवाद उत्पन्न होने के बाद मौलवियों समेत मुवत्तुपुझा क्षेत्र के 'महल्लू' समिति के सदस्यों ने कॉलेज के अधिकारियों से मुलाकात की.

यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ, जब छात्रों के एक वर्ग ने कॉलेज के अंदर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने कुछ छात्राओं को संस्थान के एक कमरे में जुमे की नमाज अदा करने से रोका था. छात्रों ने आरोप लगाया था कि गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने कुछ छात्राओं को संस्थान के एक कमरे के अंदर शुक्रवार को नमाज अदा करने से रोका था. छात्रों ने इस मामले में प्रिंसिपल से माफी की मांग की थी. 

यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण- महल्लू समिति

स्थानीय महल्लू समिति के एक सदस्य ने मीडिया से कहा, “हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की. हमने अधिकारियों के समक्ष स्वीकार किया कि छात्रों की गलती थी और हम इस घटना पर अपने समुदाय की ओर से खेद व्यक्त करते हैं.” इतना ही नहीं समिति ने कहा, छात्रों को ऐसी मांग उठाने से बचना चाहिए, जिनसे नफरत पैदा हो. 

कुछ स्थानीय चैनलों द्वारा प्रसारित विरोध प्रदर्शन के वीडियो में छात्रों ने दावा किया है कि कई दिन तक कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और प्रधानाचार्य से माफी मांगने को कहा.

बीजेपी ने साधा था निशाना

इस घटना की बीजेपी ने आलोचना की थी और दावा किया था कि कुछ लोग हिंदू और ईसाई समुदायों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ लोग नमाज अदा करने की अनुमति न देने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह की हरकतों के पीछे चरमपंथी लोग हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget