एक्सप्लोरर

केरल में PM श्री स्कूल योजना को लेकर आपस में ही भिड़े वाम दल, भाकपा ने माकपा पर लगाए आरोप

केंद्र सरकार के साथ पीएम श्री स्कूल योजना में होने वाले समझौते पर सामान्य शिक्षा विभाग की ओर हस्ताक्षर किए जाने के बाद सत्तारूढ़ माकपा के वाम मोर्चे में मतभेद उभर आए हैं.

केरल के सामान्य शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार के साथ पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल होने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ माकपा नेतृत्व वाले वाम मोर्चे में मतभेद उभर आए हैं. इस कदम की वाम मोर्चे की प्रमुख सहयोगी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कड़ी आलोचना की है.

शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद, भाकपा के सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा कि यह कदम खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्हें ही इसका जवाब देना चाहिए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले पर माकपा नेता एम. ए. बेबी को विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने इस मुद्दे को राज्य मंत्रिमंडल के सामने रखे बिना ही केंद्र की इस योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया. भाकपा (जिसने पहले दो बार सरकार को पीछे हटने पर मजबूर किया था) ने अपने वरिष्ठ सहयोगी माकपा पर गठबंधन सहयोगियों को 'दरकिनार' करने का आरोप लगाया.

महीनों की हिचकिचाहट के बाद, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने भाकपा की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए, पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) परियोजना पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया.

बोर्ड लगाने की अनिवार्यता से नेताओं में बेचैनी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ढांचे के तहत इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक ब्लॉक के दो स्कूलों में केंद्रीय वित्त पोषण से बुनियादी ढांचे को उन्नत करना है, जिसके लिए पांच वर्षों तक प्रत्येक स्कूल के लिए लगभग एक करोड़ रुपये प्रति वर्ष का प्रावधान है. भाकपा ने चेतावनी दी है कि इस कदम से केरल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन का रास्ता साफ हो सकता है, जिसका वामपंथी लंबे समय से विरोध करते रहे हैं.

संस्थानों को पीएम श्री स्कूल के रूप में चिह्नित करने वाले बोर्ड लगाने की अनिवार्यता ने भी पार्टी नेताओं में बेचैनी पैदा कर दी है. स्थानीय और विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ, इस विवाद ने केरल के सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन में नई दरार को पैदा कर दी है, जिससे मोर्चे के भीतर एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- केरल हाईकोर्ट ने छात्रों को बेंत मारने के मामले में शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget