एक्सप्लोरर

केरल: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई शिवसेना, पार्टी के सांसद और विधायक देंगे एक महीने का वेतन

शिवसेना ने आज अपने सांसदों और विधायकों से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान में देने को कहा है. शिवसेना ने कहा कि राशि केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी.

मुंबई: शिवसेना ने आज अपने सांसदों और विधायकों से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान में देने को कहा है. शिवसेना ने कहा कि ये पैसा केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा. पार्टी ने बाढ़ से पीड़ित केरल की जनता के साथ एकजुटता जाहिर की है. शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में केरल के साथ खड़े होते हुए, शिवसेना के सभी सांसद और विधायक केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे.’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीते हफ्ते से, ठाणे शहर की हमारी इकाई केरल भेजने के लिए जरूरी खाने-पीने का सामान और कपड़े जुटाने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है.’’ पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के कांग्रेसी विधायकों ने कहा था कि वे केरल बाढ़ के राहत कार्य के लिए एक महीने का वेतन दान में देंगे.

अबतक बाढ़ से 400 लोगों की जानें जा चुकी हैं 

आपको बता दें कि केरल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ के चलते करीब 400 लोगों की जिंदगियां जा चुकी हैं.  इस त्रासदी ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया और सैकड़ों की जानें ले लीं. सूबे में बाढ़ की विभीषिका के कारण करीब 10 लाख लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है. बाढ़ पीड़ितों के लिए 5645 राहत शिविर बनाए गए हैं.

राजनेता से लेकर फिल्मी हस्तियां तक मदद के लिए आगे आईं

बाढ़ पीड़ितों की मदद को राजनेता से लेकर फिल्मी हस्तियां तक आगे आ रहे हैं. केरल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रुपये के आपदा राहत कोष का एलान किया है और इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही केरल के लिए 100 करोड़ रुपये की राहत राशि देने का एलान कर चुके थे.  इसके आलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी 10-10 करोड़ की राहत राशि की घोषणा की है.

केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, जैकलिन फर्नाडींज, अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसी बॉलिवुड हस्तियां भी सामने आई हैं. देश में सामान्य नागरिक भी पेटीएम के जरिए केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget