एक्सप्लोरर

केरल बजट: सरकार ने 20,000 करोड़ के दूसरे कोरोना पैकेज की घोषणा की, मुफ्त टीकाकरण के लिए भी प्रावधान

बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए भी पैकेज की घोषणा की गई है. तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है.

तिरुवनंतपुरम: केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की दूसरी सरकार का आज पहला बजट विधानसभा में पेश किया है. राज्य सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है. वित्तीय पैकेज के अलावा, उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की.

उन्होंने कहा कि निशुल्क टीकाकरण के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पूर्व सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे जिसका पूरा इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किया गया. अब कोविड-19 के लिए दूसरे 20,000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है.

नया बजट का स्वास्थ्य पर फोकस
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा. वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए. उन्होंने कहा, 'हम वैश्विक महामारी की तीसरी तहर पर चर्चा करेंगे. मौजूदा स्वास्थ्य आपात स्थिति राज्य की विकास संभावनाओं के लिए एक चुनौती है.'

बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज की भी घोषणा की गई. तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है. बालगोपाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक द्वारा 15 जनवरी को प्रस्तुत पूर्ण बजट में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के साथ एक 'संशोधित बजट' पेश किया है.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget