एक्सप्लोरर

Kerala: क्रिसमस के लिए केरल में तैयार किया गया पुल गिरा, कई घायल

एक सीनियर ऑफिशियल के मुताबिक इस वजह से एक महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

Kerala Christmas Celebreations: केरल के तिरुवनंतपुरम में नेय्याट्टिनकरा के पास पूवर में क्रिसमस समारोह के लिए बनाया गया एक अस्थायी पुल सोमवार रात ढह गया, जिससे कई लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

एक सीनियर ऑफिशियल के मुताबिक इस वजह से एक महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे हुई जब कई लोग पुल के ऊपर चढ़ गये. उन्होंने बताया कि पुल लोगों का वजन नहीं झेल सका और एक तरफ झुक गया, जिससे वहां खड़े लोग गिर गए.

केरल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
केरल में ईसाई समुदाय ने सोमवार को उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया और राज्य भर के गिरजाघरों में मध्यरात्रि के समय सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर उत्सव की भावना का संचार किया. कार्डिनल मार बेसिलियोस क्लेमिस ने जहां राज्य की राजधानी में सिरो मलंकारा कैथोलिक चर्च के सेंट मैरी कैथेड्रल में मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना का नेतृत्व किया. 

तिरुवनंतपुरम में लैटिन कैथोलिक आर्चडीओसीज़ के आर्कबिशप थॉमस जेसैयान नेट्टो ने यहां पलायम में सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में सामूहिक प्रार्थना का नेतृत्व किया.

कई चर्चों में की गई सामुहिक प्रार्थना
वेरापोली के लैटिन कैथोलिक आर्चडीओसीज़ के आर्कबिशप जोसेफ कलाथिपराम्बिल ने सेंट फ्रांसिस असीसी चर्च में और कुरिया बिशप सेबेस्टियन वानियापुरक्कल ने कोच्चि में सामूहिक प्रार्थना कराई. कुरिया बिशप सेबेस्टियन वानियापुरक्कल सिरो-मालाबार चर्च के एर्नाकुलम-अंगामाली आर्कपर्ची के प्रशासक भी हैं.

अपने क्रिसमस संदेशों में, कुछ बिशप और पादरियों ने दुनिया में युद्धों और संघर्षों सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया. उन्होंने युवा कांग्रेस और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं पर कथित डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के हमले को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा ‘‘बचाव का प्रयास’’ करार दिए जाने का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: Trending News: क्रिसमस पर केरल वालों ने जमकर छलकाए जाम, तीन दिन में ही पी गए 154 करोड़ रुपये की शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget