एक्सप्लोरर

केरल ब्लास्ट मामले में पुलिस ने डॉमिनिक मार्टिन को किया गिरफ्तार, UAPA समेत इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Kerala Blasts: केरल के एक कन्वेंशन सेंटर में ईसाईयों के एक समुदाय यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा में सीरियल ब्लास्ट हुए. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं.

Kerala Bomb Blast: केरल के कोच्चि में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में सोमवार (30 अक्टूबर) को पुलिस ने डॉमिनिक मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया है. केरल ब्लास्ट के बाद खुद ही सरेंडर करने वाले मार्टिन को पुलिस ने यूएपीए और एक्सप्लोसिव एक्ट से जुड़ी धाराओं में गिरफ्तार किया है.

डॉमिनिक मार्टिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर केरल ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद उसने पुलिस को सरेंडर कर दिया था. 29 अक्टूबर को कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 12 साल की एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई लोग घायल भी हैं.

सीएम विजयन ने घायलों से की मुलाकात
इस मामले में मार्टिन के सरेंडर करने के बाद से ही केरल पुलिस की ओर से अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है. वहीं, इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि जांच सही ढंग से चल रही है. सीएम विजयन ने सोमवार को अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना.

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, सीएम ने सोमवार को कहा कि राज्य में हाल में आयोजित इस्लामी समूह के कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से हमास नेता की ओर से कथित तौर पर संबोधित करने की जांच पुलिस करेगी और अगर कुछ भी गलत हुआ है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी ने लगाए केरल सरकार पर गंभीर आरोप
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी केवल फिलिस्तीन का समर्थन करने के लिए लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इसकी अनुमति केरल में नहीं दी जाएगी. उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य और देश ने हमेशा से फिलिस्तीन का समर्थन किया है और केवल अब केंद्र ने अपना रुख बदला है.

विजयन का ये बयान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर आया. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि न तो केरल की वाम सरकार ने और न ही पुलिस ने हमास नेता को संबोधित करने से रोका.

ये भी पढ़ें:

Kerala Blast: 'जहरीले लोग, उगलते रहेंगे जहर', केरल CM विजयन ने किस पर नाराज होकर कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget