एक्सप्लोरर

Kerala Blast: केरल ब्लास्ट वाली जगह से मिली बैटरी और तार, टिफिन में रखा गया था बम

Kochi blast News: केरल के कोच्चि कन्वेंशन सेंटर में ईसाई समुदाय यहोवा साक्षियों की प्रार्थना सभा में हुए ब्लास्ट स्थल की शुरुआती जांच में पुलिस ने कई इंस्ट्रूमेंट बरामद किए हैं.

Kerala Blast News:  केरल के कोच्चि कन्वेंशन सेंटर में ईसाई समुदाय यहोवा साक्षियों की प्रार्थना सभा में एक के बाद एक हुए सिलसिलेवार ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत और 36 लोगों के घायल होने की घटना में आतंकी वारदात का एंगल भी सामने आया है. शुरुआती जांच में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बैटरी, वायर और ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किए गए अन्य इंस्ट्रूमेंट बरामद कर लिया है.

घटना स्थल से कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं जो धमाके की भयावहता को परखने में मददगार साबित होंगे. ब्लास्ट उस समय हुआ जब 2000 से अधिक लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे.

टिफिन में बम रखे होने का अंदेशा 

इसका जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें उठ रही हैं और उसके बीच कुर्सियां गिरी हुई पड़ी हैं. ज़ाहिर सी बात है कि ब्लास्ट के बाद मची चीख पुकार और लोगों की अफरातफरी के बीच एक के बाद एक ब्लास्ट की घटना दिल दहलाने वाली थी. वीडियो में आग की उठती लपटें बता रही है कि धमाके की इंटेनसिटी कम नहीं थी.

शुरुआती जांच में पुलिस ने जो बैटरी, वायर और अन्य डिवाइस बरामद किए गए हैं, उसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि टिफफिन में डालकर इन चीजों के जरिए बम बनाए गए थे.

एक्शन में गृह मंत्रालय

घटना की भयावहता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी NSG के बम स्क्वाड और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम मौके पर पहुंच रही हैं. आतंक रोधी दस्ते (ATS) की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हुई है. इन केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर इन तमाम इंस्ट्रूमेंट की जांच कर वारदात को समझने की कोशिश होगी.

पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

वारदात के बाद केरल पुलिस के महानिदेशक DGP डॉक्टर शेख दरवेश साहब ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने बताया है कि सुबह 9.40 बजे धमाके हुए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 36 अन्य लोग घायल हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया है कि वारदात के पीछे जो लोग भी हैं, उनके बारे में पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें कि केरल के इस वारदात के बाद राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा चुस्त की जा रही है. भीड़ भाड़ पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की वारदात की सूचना को हल्के में नहीं लिया जाएगा.

 ये भी पढ़ें :Kerala Blast: केरल ब्लास्ट पर एक्शन में गृह मंत्रालय, CM से अमित शाह की बात होते ही एनएसजी और एटीएस मौके पर, आईईडी ब्लास्ट की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget