एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर Air India का विमान लैंड करते वक्त फिसला, पायलट और को-पायलट की मौत

जानकारी के मुताबिक, दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया. रनवे से आगे निकलने की वजह से हादसा हुआ. ये वंदे भारत मिशन का फ्लाइट था.

नई दिल्ली: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान फिसल गया. इस घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया. रनवे से आगे निकलने की वजह से हादसा हुआ. एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1344  दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये वंदे भारत मिशन का फ्लाइट था. रनवे पर फिसलने के बाद विमान के दो टुकड़े हो गए. विमान खाई में जा गिरी. कोझिकोड एयरपोर्ट एक टेबल टॉप एयरपोर्ट है.

फायर टेंडर और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई है. घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल है. विमान के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस के मुताबिक ये घटना करीपुर एयरपोर्ट पर शाम करीब 7.45 पर हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, दो पायलट सहित छह क्रू मेंबर फ्लाइट में सवार थे. इस फ्लाइट में 191 यात्री मौजूद थे जिसमें दस बच्चे भी हैं. विमान में सवार 191 यात्री में से 128 पुरुष यात्री, 46 महिला यात्री, दस बच्चे और सात क्रू मेंबर शामिल थे.

विमान हादसे में घायल कई यात्रियों को निकाला गया है. हादसे के बाद विमान का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. डीजीसीएम ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

एनडीआऱएफ को घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का निर्देश- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, “केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुखद दुर्घटना के बारे में पता चला. एनडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद करें.”

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget