एक्सप्लोरर

केरल विमान हादसा: 'एंजल ऑफ एयर इंडिया' के अधिकारी पहुंचे कोझिकोड, पीड़ित परिवारों की करेंगे मदद

केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित हैं. राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

नई दिल्ली / तिरुवनंतपुरम: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी), एयर इंडिया और एयर इंडिया के अधिकारी शनिवार को नई दिल्ली से कोझिकोड पहुंच गए हैं. सभी अधिकारी कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे.

इसके अलावा मुंबई से भी एक विमान अधिकारियों को लेकर कोझिकोड पहुंचा है, ये अधिकारी अलग-अलग एजेंसियों के साथ समन्वय और संपर्क स्थापित करेंगे. साथ ही दुर्घटना में प्रभावित हुए लोगों के परिवारों की मदद करेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी स्पेशल टीम को 'एंजल ऑफ एयर इंडिया' नाम दिया है.

दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया का एक विमान कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह विमान रनवे से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी घाटी में जा गिरा और दो टुकड़ों में टूट गया. इस हादसे में पायलट डीवी साठे समेत 18 लोगों की मौत हो गई है. विमान दुर्घटना शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुई.

चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित हैं. राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बुलेटिन में कहा, चालक दल के चार सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की जाती है. चालक दल के सदस्यों को कुछ चोटें आयी हैं और उनका कोझिकोड अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोझिकोड तक तीन राहत उड़ानों का प्रबंध किया गया एयर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रभावित हुए यात्रियों और उनके परिजन की सहायता के लिए केरल के कोझिकोड तक तीन राहत उड़ानों का प्रबंध किया गया है. विमानन कंपनी सभी यात्रियों और उनके परिजन को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए मुंबई से एक और दिल्ली से दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है.

कंपनी ने कहा, ‘‘एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो), डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और उड़ान सुरक्षा विभाग के अधिकारी हादसे की जांच के लिए पहुंच चुके हैं.’’

ये भी पढ़ें- केरल में बारिश का प्रकोप जारी, बाढ़ की आफत से राज्य में हाहाकार केरल विमान हादसा: 18 की मौत, 170 बचाए गए, चश्मदीदों ने बताया कितना खतरनाक था मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget