एक्सप्लोरर

Kerala Air India Plane Crash: जानिए कैसे कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुआ ये विमान हादसा

नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे. मलप्पुरम के एसपी ने बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है. 123 घायल हुए और 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं.

नई दिल्ली: दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX-1344 शुक्रवार शाम केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिलस गया. इस हादसे में विमान दो हिस्सों में टूट गया. डीजीसीए ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान में करीब 191 लोग सवार थे. मलप्पुरम के एसपी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है. 123 घायल हुए और 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं.

रनवे फिसलने के बाद ये विमान खाई में जा गिरा. दुर्घटना में विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कोझिकोड के जिस एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ वो टेबल टॉप एयरपोर्ट है. एयर इंडिया ने कहा कि लैंडिंग के वक्त विमान में आग नहीं लगी. रनवे के आस पास कई घरों को नुकसान पहुंचा है.

नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे. विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईअड्डे पर उतरा. विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया.

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि शायद कालीकट में बहुत भारी बारिश होने की वजह से पायलट पहले लैंडिंग नहीं कर पाए. दूसरे प्रयास में हार्ड लैंडिंग हुई. इसके बाद फ्लाइट रनवे से बाहर स्किड कर गई. यह बहुत दुखद दुर्घटना है.

पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “कोझिकोड में हुए विमान हादसे से आहत हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. घायल जल्द से जल्द ठीक हों ये प्रार्थना है. केरल के सीएम पिनरई विजयन जी से बात की. अधिकारी घटनास्थल पर हैं, प्रभावितों को सभी सहायता मिल रही है.”

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, “केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुखद दुर्घटना के बारे में पता चला. एनडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद करें.”

दुबई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं. दूतावास ने कहा कि दुबई से कालीकट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1344 रनवे पर स्किड कर गई. हमारा हेल्पलाइन - 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 है.

कोझिकोड विमान हादसा: अमित शाह, एस जयशंकर, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने जताया दुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget