एक्सप्लोरर

Unlock 1: इबादत के लिए मस्जिद के दरवाज़े खुले, नमाज पढ़ने जाने से पहले इन 15 बातों का रखें खयाल

24 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन के बाद आज से धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं. हालांकि यहां पूजा या इबादत करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं. जिनका सभी को पालन करना होगा.

केंद्र सरकार द्वारा 24 मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से ही मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे. वहीं अब सरकार ने धार्मिक स्थलों में शर्तों के साथ इबादत करने की इजाजत दे दी है. मस्जिद में इबादत करते समय नमाज़ियों को कुछ खास नियमों का पालन होगा. इन नियमों का पालन करके किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं खास 15 बातें.

1. मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज़ ही अदा करें. सुन्नत और नवाफिल घर में भी अदा कर सकते हैं.

2. जमात के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर ख्याल रखें.

3. मस्जिद में मास्क पहनकर आएं और घर जाने तक इसे पहने ही रहें.

4. अज़ान और नमाज़ के बीच ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट का वक्त रखें.

5. मस्जिद के इमामों से अपील है कि नमाजों को ज्यादा तवील (लंबा) ना बनाएं और जुमे की नमाज़ में खुतबा भी छोटा ही दें.

6. मस्जिद में जमात से पहले और बाद में फिजूल ना बैठें. नमाज़ पढ़कर फौरन घर के लिए रवाना हों.

7. अगर हो सके तो नमाज़ी घर से ही जानमाज़ लेकर आएं और मस्जिद की टॉपी और तोलिए का इस्तेमाल न करें.

8. नमाज़ियों के लिए बेहतर होगा कि वे घर से ही वुज़ु करके आएं. मस्जिद के मुतवल्ली वुज़ुखानों को बंद ही रखें.

9. हर नमाज़ से पहले मस्जिद की दीवारों और फर्श को सैनिटाइज करें.

10. मस्जिद में नमाजियों से हाथ मिलाने या गले लगने से परहेज करें.

11. 60 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के लोग मस्जिद जाने से बचें. घर में ही नमाज़ अदा करें.

12. अगर घर में किसी को बुखार, खांसी या इस महामारी के लक्षण हैं तो बिल्कुल भी मस्जिद में ना जाएं.

13. जुमे की नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक से ज्यादा जमात का एहतेमाम करें.

14. मस्जिद में सफाई का खास ध्यान रखें. मस्जिद के दरवाजों को ना छुएं.

15. अपने शूज या स्लीपर को ठीक से रखें, किसी दूसरे की चप्पल छूने या उसमें पैर डालने से बचें.

ये भी पढ़ें

Unlock 1: नॉन कंटेनमेंट जोन में आज से खुले धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल, जानिए- किस राज्य में क्या हैं नियम? Unlock-1.0: आज से होटल-रेस्टोरेंट्स भी होंगे गुलजार, जाने से पहले रखना होगा इन बातों का ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी पर सबसे बड़ा हक आखिर किसका? प्रधानमंत्री ने दिया जवाब
PM मोदी पर सबसे बड़ा हक आखिर किसका? प्रधानमंत्री ने दिया जवाब
Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए
Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget