एक्सप्लोरर

17 मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, इस तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा

इस साल 17 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से 14 मई को रवाना होगी.

देहरादून: उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए 17 मई को प्रात: पांच बजे खोले जाएंगे. चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर विधि विधान से रूद्रप्रयाग के उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया.

बाबा केदार की डोली उखीमठ से 14 मई को होगी रवाना

उन्होंने बताया कि बाबा केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से 14 मई को रवाना होगी. केदारनाथ मंदिर के कपाट पिछले साल 16 नवंबर को बंद हुए थे. इससे पहले, बसंत पंचमी को एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था. बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे.

ठंड के चलते अक्टूबर-नवंबर में कपाट बंद कर दिए जाते है

चौदह मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी. गढ़वाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में खुलते हैं.

वर्ष के करीब छह माह चलने वाली इस यात्र के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और चारधाम यात्रा को उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ माना जाता है.

यह भी पढ़ें.

कर्नाटक में अब कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी वायरस की एंट्री, संक्रमण का पहला मामला आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget