एक्सप्लोरर

ममता की चोट पर चुनावी घमासान, नंदीग्राम में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

ममता बनर्जी कल लगातार मंदिरों में जाकर दर्शन कर रही थीं. लोगों से मिल रही थीं. इसी दौरान एक जगह भीड़ होने की वजह से उनके पैर में चोट लग गई. घटना के तुरंत बाद ममता ने बताया कि बीजेपी ने साजिश के तहत उन पर हमला किया है.

कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के बाद से सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है. ममता पर बुधवार शाम को नंदीग्राम में हुए कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. टीएमसी कार्यकर्ता राज्य के कई हिस्सों में बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी भी टीएमसी के इस आरोप का विरोध कर रही है. नंदीग्राम में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सड़क पर टायर भी जलाया.

प्रदर्शनकारी आसनसोल, जलपाईगुड़ी, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. चेतला प्रदर्शनस्थल पर एक तृणमूल समर्थक ने कहा, 'हमारा विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा क्योंकि हमारी नेता पर नंदीग्राम में जबरदस्त हमला किया गया. अब तक तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमले होते रहे लेकिन आज उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला करने का दुस्साहस किया है.'

बीजेपी ने कहा- ममता झूठ बोल रही हैं चोटिल होने के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा था, "मैं अपनी कार के बाहर दरवाजा खोलकर खड़ी थी. मैं प्रार्थना करने के लिए एक स्थानीय मंदिर में जाने वाली थी. तभी कुछ लोगों ने अचानक आकर कार के दरवाजे को धक्का दिया, जिससे मेरे पैर में चोट लग गई."

वहीं बीजेपी का कहना है कि ममता झूठ बोल रही हैं. वह चुनाव से पहले लोगों की सहानुभूति के लिए ऐसा ड्रामा कर रही हैं. बैरकपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि 'ममता झूठ बोल रही हैं और उनका ड्रामा ध्यान आकर्षित करने और जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए लक्षित था. वह हर बार जनता की सहानुभूति पाने के लिए ऐसा करती हैं. यह कुछ और नहीं, बल्कि उसका नाटक है.'

ममता के बाएं पैर में आई गंभीर चोट नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं सीएम ममता बनर्जी का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज जारी है. कल देर रात उनकी एक्सरे और ECG जांच की रिपोर्ट आ गई. डॉक्टरों ने एक्स-रे और ईसीजी जांच के बाद बताया कि ममता के पैर की हड्डी नहीं टूटी है, लेकिन उनके पैर में सॉफ्ट टीश्यू डैमेज है.

पैर में चोट लगने के बाद ममता ने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी. रात में ही ममता बनर्जी का सीटी स्कैन किया गया है और टेम्परेरी प्लास्टर भी किया गया है. अगले 48 घंटे ममता बनर्जी डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी.

ये भी पढ़ें- ममता की चोट पर बीजेपी ने लगाया सहानुभूति के लिए नाटक का आरोप, CBI जांच की मांग

ममता घायल: जानिए बंगाल के चुनावी रण में अमित शाह-नड्डा समेत किन-किन बड़े नेताओं पर हुए हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
व्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या
व्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या
Matrize Aans Opinion Poll: बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget