एक्सप्लोरर

कठुआ हमले के बाद एक्शन! सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

Kathua Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में स्थित सैदा सुखल गांव पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया.

Kathua Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में हुए आतंकी हमले के बाद से सर्च ऑपरेशन जारी है. इस बीच एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है.

इसी के साथ अब तक दो आतंकियों को ढेर किया जा चुका है. दरअसल, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव पर मंगलवार (11 जून, 2024) की शाम आतंकवादियों ने हमला किया था. इसके बाद से आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है. 

क्या बरामद हुआ?
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और एक बैग बरामद किया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक नागरिक बिट्टू को गंभीर चोटें आईं हैं. 

पुलिस ने क्या कहा?
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कठुआ अभियान के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा, ''दो आतंकवादी जो हाल में (सीमा पार से) घुसपैठ करके आए थे, रात आठ बजे (मंगलवार) के आसपास सैदा सुखल गांव में दिखाई दिए और एक घर से पानी मांगा. लोग डर गए और जैसे ही सूचना मिली, उपमंडल पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस दल गांव में पहुंचा.''

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि वह जिला प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने उस स्थानीय ग्रामीण से भी संपर्क किया है जिसके घर पर आतंकवादियों ने हमला किया था. 

डोडा में भी हुआ आतंकी हमला
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डोडा और कठुआ जिलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. 

अधिकारियों ने कहा कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गये. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Kathua Terror Attack: 'आगे आतंकवादी हैं...',बच्चों ने रोका और फिर मास्क लगाए दहशतगर्दों से हुई मुलाकात, आतंक की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget