एक्सप्लोरर

तीन दशक बाद कश्मीर घाटी के लोग बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे फिल्में, 1 अक्टूबर से शुरू होगा मल्टीप्लेक्स

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी के लोग अब लंबे समय के बाद मल्टीप्लेक्स में फिल्में देख सकेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 20 सितंबर को श्रीनगर में मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Multiplex In Srinagar: दशकों के लंबे इंतजार के बाद कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) के लोगों के लिए फिर से बड़े पर्दे पर फिल्में देखना संभव होगा. 1 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में पहला मल्टीप्लेक्स स्थानीय लोगों के लिए खोला जाएगा. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 20 सितंबर को आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. हालांकि आम लोगों को पहली फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए महीने के अंत तक इंतजार करना होगा.

थिएटर के मालिक विकास धर ने कहा, "हम विक्रम वेधा के वर्ल्ड प्रीमियर का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके साथ हम अपने थिएटर को आम जनता के लिए खोलेंगे." उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं और बच्चों को सबसे आधुनिक सिनेमा मनोरंजन का अनुभव प्रदान करने के अलावा कई फूड कोर्ट होंगे.

थिएटर में होंगी तीन स्क्रीन, ये रहेगी टाइमिंग

पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा का उद्घाटन स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए एक नया अध्याय होने जा रहा है. आईनॉक्स द्वारा डिजाइन किया गया, 520 की बैठने की क्षमता वाला मल्टीप्लेक्स, तीन दशकों के बाद कश्मीर में पहला सिनेमाघर होगा. थिएटर में तीन स्क्रीन होंगी और रोजाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चार शो होंगे.

मल्टीप्लेक्स के मालिक विकास धर, विजय धर के बेटे हैं, जो श्रीनगर में प्रतिष्ठित 'ब्रॉडवे' थिएटर के मालिक थे. ब्रॉडवे थिएटर 1990 के दशक के मध्य में एक आग की घटना में जल गया था. वह कश्मीर में सबसे बड़ा शैक्षिक समाज चलाते हैं जो फ्रेंचाइजी स्कूल भी चलाता है.

'मेरे परिवार और हमारे खून में मनोरंजन है'

एबीपी से बात करते हुए विजय धर ने कहा, "मेरे परिवार में और हमारे खून में मनोरंजन है और 1990 में कनेक्शन टूट गया था, लेकिन सिनेमा के फिर से खुलने और स्थानीय बच्चों को बहुत जरूरी मनोरंजन के साथ मदद करने से कनेक्शन नए सिरे से बनेगा.

मनोज सिन्हा ने किया मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल का उद्घाटन

निजी सिनेमा हॉल के अलावा, जम्मू-कश्मीर सरकार ने नई मनोरंजन नीति के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश में बहुउद्देश्यीय बड़े स्क्रीन थिएटर स्थापित करने की परियोजना भी शुरू की है. एलजी मनोज सिन्हा ने रविवार को पुलवामा और शोपियां के जुड़वां दक्षिण कश्मीर जिलों में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, जबकि अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में इसी तरह के सिनेमा हॉल का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 1990 के दशक से उग्रवाद के बढ़ने के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए थे. हालांकि, अब निवासी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर सिनेमा देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Indian Coastguard: चीन का दबदबा, ड्रग्स और आतंक की घुसपैठ... समंदर की लहरों को चीरते ऐसे सरहद की रक्षा करता है इंडियन कोस्ट गार्ड

ये भी पढ़ें- कश्मीर में हुए नरसंहार की जांच से SC ने फिर किया इनकार, 1989 में मारे गए टीका लाल टपलू के परिवार ने दाखिल की थी याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget