एक्सप्लोरर

Ganderbal Snow Avalanche: हिमस्खलन की चपेट में आया मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला, 48 घंटे में दूसरा बर्फीला तूफान

Ganderbal Snow Avalanche: MIEL की एक वर्कशॉप शनिवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के सरबल इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई. 48 घंटे में यह दूसरा मामला सामने आया है.

Central Kashmir Sarbal Sonamarg: मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सरबल इलाके में शनिवार (14 जनवरी) को हिमस्खलन की चपेट में आने से मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की कार्यशाला क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सरबल क्षेत्र में शनिवार (14 जनवरी) को हिमस्खलन हुआ है, जिससे MEIL की तरफ से सुरंग परियोजना के पास स्थित कार्यशाला क्षतिग्रस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि कार्यशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है, हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

इस बीच, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त गांदरबल, मुश्ताक अहमद ने बताया कि कार्यशाला को मामूली नुकसान हुआ है. कोई हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा. हमने वहां से कुछ मजदूरों को पहले ही शिफ्ट कर दिया है और बाकी को भी शिफ्ट किया जाएगा.' गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में क्षेत्र में यह दूसरा हिमस्खलन है. 12 जनवरी को परियोजना स्थल के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी.

एक ही स्थान पर हुआ दूसरा हिमस्खलन

पिछले 48 घंटे के दौरान एक ही स्थान पर यह दूसरा हिमस्खलन था. इससे पहले सरबल सोनमर्ग में गुरुवार को एक बड़ा हिमस्खलने हुआ था, जिसमें मेगा इंजिनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के दो कर्मचारी जिंदा दफन हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भी एक सरबल के पास एक और मामूली हिमस्खलन हुआ, हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि या क्षति नहीं हुई है. 

काम को किया गया निलंबित

मेगा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने पहले ही जोजिला सुरंग पर काम अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.  मेगा ने परियोजना में काम कर रहे 767 से अधिक श्रमिकों को (एमईआईएल) के अधिकारियों के तरफ से खराब मौसम की स्थिति और अगले आदेश तक भारी हिमपात के कारण छुट्टी दे दी गई है. वरिष्ठ प्रबंधक मेगा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) बुरहान अंद्राबी ने कहा कि कंपनी पहले से ही सक्रिय है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि कंपनी ने उक्त स्थान पर पुरुषों और मिशनरी बचाव दलों को जुटाया है.

हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू और कश्मीर में अधिकारियों ने 10 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है, जहां पिछले 48 घंटों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ है. जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKDMA) के अनुसार अगले 24 घंटों में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, बांदीपोर, बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, रियासी में 2000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है. जनता को इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है.

पुलिस स्थिति पर रख रही है नजर

हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) की वर्कशॉप वाली सरबल इलाके में कम तीव्रता वाला हिमस्खलन हुआ है. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. पुलिस और एसडीआरएफ स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. 

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर ISRO की रिपोर्ट पर पाबंदी और मीडिया से बातचीत पर रोक... खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget