एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने कासगंज हादसे को बताया हृदयविदारक, मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Kasganj Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु कासगंज में गंगा स्नान करने जा रहे थे. ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया.

Kasganj Accident News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार (24 फरवरी) की सुबह गंगा नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गयी. इस दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं समेत 24 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हैं. इस बीच पीएमओ की ओर से एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया.

पीएम ने शोक व्यक्त किया

पीएमओ ने इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुआ हादसा दुख से भर देने वाला है. इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है."

यूपी के सीएम ने भी की आर्थिक मदद की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु एटा के जैथरा से कासगंज में गंगा स्नान करने जा रहे थे. उसी समय पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया.

शुरुआती बचाव अभियान में शामिल स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने तालाब से 15 शव निकाले. उन्होंने कहा, "सड़क पर जो भी वाहन आ रहे थे, हमने उसके जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: जया बच्चन नहीं ये हैं राज्यसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार, एमपी से बीजेपी उम्मीदवार के पास सबसे कम संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget