एक्सप्लोरर

जया बच्चन नहीं ये हैं राज्यसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार, एमपी से बीजेपी उम्मीदवार के पास सबसे कम संपत्ति

Rajya Sabha Election 2024: एडीआर ने राज्यसभा के 59 उम्मीदवारों के हलफनामें का विश्लेषण किया. इस दौरान एडीआर ने उम्मीदवारों पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप से लेकर संपत्ति तक का ब्योरा दिया.

Rajya Sabha Richest Candidate: राज्यसभा चुनाव के 36 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि विश्लेषण किए गए उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 127.81 करोड़ रुपये है. चुनाव अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी.

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए मैदान में उतरे 59 उम्मीदवारों में से 58 के हलफनामों का विश्लेषण किया. राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे. दस्तावेज स्पष्ट रूप से स्कैन नहीं होने के कारण कर्नाटक से कांग्रेस उम्मीदवार जीसी चंद्रशेखर के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका.

17 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप

विश्लेषण में पाया गया कि 36 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इसके अलावा इनमें से 17 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं और एक उम्मीदवार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामला है.

विश्लेषण के अनुसार, बीजेपी के 30 में से आठ उम्मीदवार, कांग्रेस के नौ में से छह उम्मीदवार, तृणमूल कांग्रेस के चार में से एक उम्मीदवार, समाजवादी पार्टी के तीन में से दो उम्मीदवार, वाईएसआरसीपी के तीन में से एक उम्मीदवार, राजद के दो में से एक उम्मीदवार, बीजद के दो में से एक उम्मीदवार और बीआरएस के एक उम्मीदवार ने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

कौन हैं सबसे अमीर उम्मीदवार?

इसके अलावा, विश्लेषण में उम्मीदवारों की वित्तीय पृष्ठभूमि का भी पता लगाया गया. लगभग 21 फीसदी उम्मीदवार अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है. राज्यसभा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 127.81 करोड़ रुपये है. हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति 1,872 करोड़ रुपये है.

दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जया अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,578 करोड़ रुपये है. कर्नाटक से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी की कुल संपत्ति 871 करोड़ रुपये है. विश्लेषण के अनुसार, सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में मध्य प्रदेश से बीजेपी उम्मीदवार बालयोगी उमेश नाथ हैं, जिनकी संपत्ति 47 लाख रुपये से अधिक है.

इसी तरह, पश्चिम बंगाल से बीजेपी उम्मीदवार समिक भट्टाचार्य की संपत्ति एक करोड़ रुपये है जबकि उत्तर प्रदेश से बीजेपी उम्मीदवार संगीता की संपत्ति एक करोड़ रुपये है. आंकड़ों के अनुसार, जहां 17 फीसदी उम्मीदवार पांचवीं से लेकर 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, वहीं, 79 फीसदी उम्मीदवारों के पास स्नातक या उच्चतर डिग्री है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: वाराणसी से फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे PM मोदी? यूपी बीजेपी ने भेजा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश
हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा; देखें परफॉर्मर लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget