एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए केरल के कासरगोड ने दिखायी राह

केरल का कासरगोड काफी चर्चा में है. यहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने कई कदम उठाए, जिसके बाद कासरगोड में मामले में काफी कमी आई है.

कोच्चि: केरल के कासरगोड में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 23 मार्च को आला पुलिस अधिकारी विजय सखारे को राज्य के उत्तर में स्थित इस जिले का विशेष अधिकारी नियुक्त किया.

सखारे की नियुक्ति के तीन सप्ताह बीतते-बीतते यह जिला लोगों के लिए सुरक्षित बनता गया. आज, केरल पुलिस की कासरगोड पहल को लेकर यह चर्चा शुरू हो चुकी है कि देश में संक्रमण से प्रभावित अन्य इलाकों में भी इस मॉडल को अपनाया जा सकता है . कासरगोड में 31 मार्च तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 106 हो गयी थी. छह अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 164 थी और पिछले छह दिनों में केवल 14 मामले सामने आए हैं . इस तरह जिले में संक्रमित लोगों की संख्या घट चुकी है.

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सखारे ने कहा, ‘‘यह सब हमारी रणनीति की बदौलत हो पाया . मूल रूप से हमारी रणनीति तीन कदमों पर आधारित है . इसका मकसद यह है कि लोग आपसी मेलमिलाप से बचें और संक्रमण ना फैले.’’ विशेष अधिकारी का प्रभार संभालने के बाद अधिकारी ने संक्रमण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन की तर्ज पर बंद के लिए तीन तरह के कदम उठाए .

सखारे ने बताया कि विदेशों से, खासकर खाड़ी देशों से आए कोविड-19 संक्रमित लोगों के सीधे और परोक्ष रूप से संपर्क में आए लोगों को पूर्ण रूप से पृथक करने के अभियान के तहत ये कदम उठाए गए . उन्होंने कहा, ‘‘पहले कदम के तहत पुलिस व्यवस्था के पारंपरिक तरीके अपनाए गए . जैसे कि सड़क को बंद किया गया, हर जगह गश्त बढ़ा दी गयी. इस तरह हम लोगों को घरों से निकलने से रोकने में कामयाब रहे.’’

दूसरे कदम के तहत, सभी संक्रमित मामलों, घर पर पृथक भेजे गए लोगों, दूसरे देशों से आए सभी लोगों और संक्रमित लोगों के सीधे या परोक्ष रूप से संपर्क में आए लोगों का स्थानिक आंकड़ा तैयार किया गया. उन्होंने कहा ‘‘ इससे बहुत दिलचस्प तस्वीर उभरी . हमने पाया कि सारे संक्रमित मामले जिले के पांच थानों के तहत सात इलाके से ही आए हैं .’’

आईपीएस अधिकारी ने कहा ‘‘ हमने इलाके की घेराबंदी कर दी . इलाके की सभी सड़कों को बंद कर दिया . किसी को भी ना जाने दिया गया ना बाहर निकलने दिया गया. ’’ सखारे के अनुसार, विदेश से आए जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, उन लोगों ने अपने किन रिश्तेदारों, दोस्तों से मुलाकात की, इसकी भी सूची बनायी गयी. इन सबकी पहचान के बाद तीसरा कदम उठाया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे कदम के तहत हमने उनके घरों के बाहर पहरा लगा दिया. हमने प्रभावित लोगों के 10-12 घरों तक के लिए पुलिस को गश्त पर तैनात किया. पुलिसकर्मी उनके पास जाकर घरों में रहने का महत्व उन्हें समझाते थे . इसके अलावा, उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.’’ सखारे ने बताय कि सीधे या परोक्ष रूप से, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के मोबाइल फोन में कोविड-19 के सेफ्टी ऐप भी डाउनलोड करवाए गए .

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर कोई अपने घरों से निकलने की कोशिश करता तो हम चौकस हो जाते थे. ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों को सरकारी पृथक केंद्र में भेजते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गयी.’’ तीसरे कदम के तीन दिन बाद हमने 107 लोगों को सरकारी पृथक केंद्र भेज दिया क्योंकि उनका बर्ताव समाज के लिए खतरनाक था.

पुलिस अधिकारी ने कहा ‘‘घर में पृथक किए गए 10,700 से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड किया गया . जिला पुलिस ने इन इलाकों में घरों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की ताकि लोग बाहर ना निकलें . घर तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था बाद में पूरे जिले में लागू की गयी.’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कासरगोड सुरक्षा ऐप की शुरुआत की . इसके जरिए बीमार लोगों को डॉक्टर से परामर्श लेने की सुविधा मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल के बाद 21 अप्रैल तक हमें उम्मीद है कि जिले में संक्रमण के केवल 12 से 14 मामले रहेंगे.

उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक संख्या घट कर इकाई संख्या में रह जाएगी और अब से चार सप्ताह बाद ‘‘मुझे उम्मीद है कि मामला शून्य पर पहुंच जाएगा . संक्रमण का कोई मामला नहीं रहेगा.’’ जिले में संक्रमित 166 लोगों में 73 लोग ठीक हो चुके हैं . सोमवार को संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया .

ये भी पढ़े

फेक न्यूज़ के बेबुनियाद आरोप हुए धाराशायी, ABP News की खबर पर लगी मुहर    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन

वीडियोज

Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget