एक्सप्लोरर

Kartavya Path: 'कर्तव्य पथ' पर सुरक्षा के किए गए विशेष इंतजाम, चोरी रोकने के लिए तैनात होंगे 80 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड

Kartavya Path News: अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से भी अपने जवानों को तैनात करने का अनुरोध किया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई चोरी न हो और नयी स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे.

Kartavya Path Security: राष्ट्रपति भवन (President House) से इंडिया गेट (India Gate) तक कर्तव्य पथ (Kartavya Path) के उद्घाटन के साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मियों के अलावा 80 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड (Security Guards) नए सिरे से तैयार पूरे खंड पर नजर रखेंगे ताकि चोरी और नुकसान की घटनाओं को रोका जा सके. एक अधिकारी के मुताबिक कम से कम दो महीने तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे. हालांकि यहां आने वाले लोगों के लिए कोई बड़ा प्रतिबंध नहीं होगा.

परियोजना का क्रियान्वयन कर रही एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CWD) ने पूरे गलियारे को पांच हिस्सों में विभाजित किया है. इंडिया गेट, सी हेक्सागोन से मान सिंह रोड, मान सिंह रोड से जनपथ, जनपथ से रफी मार्ग और रफी मार्ग से विजय चौक. योजना के तहत इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में खाद्य सामग्री की अनुमति नहीं होगी.

साफ-सफाई बनाए रखना एक चुनौती 

अधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखनी एक चुनौती होगी, क्योंकि उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में पहुंचेंगे, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है. उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सफाई कर्मचारियों को समुचित संख्या में क्षेत्र में तैनात किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि हमने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है. सफाई कर्मचारियों की बड़ी टीम तैनात की जाएगी.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अधिकारी ने कहा कि पूरे खंड पर 80 से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे. हमने दिल्ली पुलिस से भी अपने जवानों को तैनात करने का अनुरोध किया है. सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के पीछे उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई चोरी न हो और नयी स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे. 

दुकान से लेकर पार्किंग की व्यवस्था

एक अन्य अधिकारी ने सुविधाओं के बारे में बताया कि इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें हैं. उन्होंने कहा कि आइसक्रीम बेचने वाली गाड़ियों को केवल ‘वेंडिंग जोन’ में ही जाने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़कों पर आइसक्रीम ट्रॉली की अनुमति नहीं हो. पूरे खंड पर 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है. इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह भी तैयार की गई है.

बता दें कि सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना के तहत एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर लंबे राजपथ की साज सज्जा, प्रधानमंत्री का नया निवास और कार्यालय तथा उपराष्ट्रपति के एक नए एन्क्लेव की परिकल्पना की गई है.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: दुश्मनों के विमान-हेलिकॉप्टर और ड्रोन चुटकियों में होंगे ध्वस्त, भारत की QRSAM मिसाइल का सेना ने किया सफल परीक्षण

Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget