एक्सप्लोरर

Kartarpur Corridor Opens: खुल गया करतारपुर कॉरिडोर, 20 नवंबर के बाद कैबिनेट के साथ गुरुद्वारे के दर्शन करेंगे सीएम चन्नी

Kartarpur Corridor Opens: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सुबह 11 बजे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा जाएंगे. कल भारत से 28 सिख करतारपुर साहिब पहुंचे थे.

Kartarpur Corridor Opens: करतारपुर कॉरिडोर खुल गया है. भारत से 28 सिखों का पहला जत्था बुधवार को वीजा-मुक्त गलियारे का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचा. इनमें महिलाएं भी शामिल थीं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ माथा टेकने के लिए 20 नवंबर के बाद गुरुद्वारा जाएंगे. यात्रा पर जाने वालों को कोरोना के दोनो डोज़ लगे होने चाहिए या फिर RTPCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी.

कल 28 लोगों ने किए थे दरबार पुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन

भारत सरकार की ओर से गलियारा फिर से खोले जाने के बाद पहले दिन (बुधवार) महिलाओं सहित भारत से 28 सिख करतारपुर साहिब पहुंचे. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थानों की देखभाल की जिम्मेदारी इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) पर है. इससे पहले मार्च 2020 में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद तीर्थयात्रा को स्थगित कर दिया गया था. इसी तरह 2500 से अधिक भारतीय सिख वाघा सीमा पार से पाकिस्तान पहुंचे. ये सभी श्रद्धालु सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा- अच्छा घटनाक्रम

तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में कई घंटे बिताए और धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद वापस अपने देश लौट गए. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने को "अच्छा घटनाक्रम" करार दिया. कुरैशी ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, "मैं पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान के लोगों की ओर से सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करता हूं. सिख तीर्थयात्री आज से इस गलियारे से अपने पवित्र स्थलों के दर्शन करने आएंगे."

करीब 2,500 से अधिक भारतीय पैदल वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे. एक अधिकारी ने कहा, "यात्रियों की कतार बुधवार सुबह छह बजे से लगी हुई थी. आव्रजन और टीके और कोविड संबंधी अन्य परीक्षणों के कारण प्रक्रिया धीमा थी जिससे तीर्थयात्रियों को काफी असुविधा हुई." उन्होंने कहा कि पिछले चलन के विपरीत, इस बार श्रद्धालु ट्रेन के बजाय पैदल ही यहां आएंगे. "इस बार वे पैदल आए और इससे पूरी आव्रजन प्रक्रिया लंबी हो गई."

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'सिडनी संवाद' में देंगे मुख्य भाषण, ‘प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति’ पर करेंगे बात

Air Pollution: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोएडा समेत 7 जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश को लिया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget