एक्सप्लोरर

जल्द खुल सकता है Kartarpur Corridor, पंजाब बीजेपी नेताओं ने पीएम-गृह मंत्री से मुलाकात कर रखी मांग

Punjab News: पंजाब बीजेपी से जुड़े नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की मांग रखी है.

Kartarpur Corridor News: करतारपुर कॉरिडोर गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश उत्सव से पहले खुल सकता है. पंजाब बीजेपी से जुड़े नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की मांग रखी है. बैठक के बाद बीजेपी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि करतारपुर कॉरिडोर को जल्द ही खोला जा सकता है. इसके अलावा पंजाब बीजेपी नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक भी हुई. बताया जा रहा है कि बैठक में पंजाब चुनाव, आंतरिक सुरक्षा, किसान आंदोलन, और संगठन को लेकर चर्चा हुई है. पंजाब भाजपा के नेताओं का दल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचा था. 

सिख श्रद्धालुओं के लिए अहम है कॉरिडोर

बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर सिख श्रद्धालुओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए इसके सियासी मायने भी हैं. यही वजह है कि पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की तो कुछ दिनों पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कुछ दिन पहले कॉरिडोर देखने डेरा बाबा नानक पहुंच गए. इसके बाद अकाली दल से लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी यह मुद्दा उठाया था. बीजेपी को भी पता है कि यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों में एक अहम मुद्दा बन सकता है लिहाजा बीजेपी नेता भी इस मांग के साथ केंद्र सरकार तक पहुंच गए और अब उम्मीद कर रहे हैं कि करतारपुर कॉरिडोर 19 गुरु पर्व तक खुल जाएगा.


जल्द खुल सकता है Kartarpur Corridor, पंजाब बीजेपी नेताओं ने पीएम-गृह मंत्री से मुलाकात कर रखी मांग
शाह से मिले पंजाब बीजेपी नेता

कोरोना के चलते मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए यात्रा को निलंबित कर दिया गया था. इस कॉरिडोर से श्रद्धालु भारत से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक के लिए बिना वीजा के सीमा पार कर सकते हैं. करतारपुर कॉरिडोर सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के निर्वाण स्थल करतारपुर साहिब को भारत में गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को जोड़ता है. 

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget