एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन में 60 घंटे से भी कम का वक्त बाकी, लेकिन इन मुद्दों पर नहीं बनी है बात

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में अब 60 घंटे से भी कम वक्त बचा है लेकिन कई ऐसे सवाल बाकी हैं जिसपर पाकिस्तान अभी भी जवाब नहीं दे रहा है. इस कारण एक अनिश्चितता की स्थिति अभी भी बनी हुई है.

नई दिल्ली: भारत औऱ पाकिस्तान के बीच तैयार करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में 60 घंटे से भी कम वक्त बचा है लेकिन अब भी कई मुद्दे ऐसे हैं जो दोनों मुल्कों के बीच खटास का सबब बने हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से करतारपुर गलियारे के प्रचार वीडियो में खालिस्तानी भिंडरावाले की तस्वीर से लेकर उद्घाटन समारोह में आपसी तालमेल की कमी जैसे कई सवाल उलझे हुए हैं. आलम यह है कि अभी तक इस बात को लेकर भी तस्वीर स्पष्ट नहीं है कि क्या पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरिंदर सिंह को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ जाने की इजाजत मिलेगी या नहीं.

सरकारी सूत्रों के अनुसार आयोजन के बारे में स्पष्टता के लिए पाकिस्तान से लगातार आग्रह किया गया. लेकिन अभी तक पाक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. चूंकि 9 नवंबर को होने वाले समारोह में सीमा के दोनों तरफ आयोजन होना है. साथ ही इस आयोजन के लिए भारत की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरसिमरत कौर बादल समेत कई गणमान्य लोग शरीक होंगे. आयोजन के लिए विदेशों से भी लोग आ रहे हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि करतारपुर गलियारे के रास्ते जाने वाले वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा, प्रोटोकॉल की जानकारी साझा की जाए. साथ ही कार्यक्रम इस तरह बनाया जाए ताकि भारत से जाने वाले लोग भी पाक की तरफ होने वाले उद्घाटन समारोह में शरीक हो सकें.

भारत की तरफ से पूछे जाने के बावजूद अभी तक पाक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह औऱ पंजाब मुख्यमंत्री के सुरक्षा स्टाफ के साथ जाने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी है. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में लगातार पाक से आग्रह किया गया है. इस बारे में भारत की चिंताएं स्वाभाविक हैं क्योंकि अतिविशिष्ट लोगों की सुरक्षा जरूरत है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को धमकियां भी मिल चुकी हैं. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यदि पाक की तरफ से सुरक्षा कर्मियों के साथ जाने की इजाजत नहीं दी जाती है तो इस बारे में फैसला उनकी सुरक्षा में तैनात एजेंसियों के आकलन के बाद लिया जाएगा.

भारत ने पाकिस्तान को किया आगाह

इतना ही नहीं भारत ने पाक को खालिस्तान समर्थक अलगाववादी तत्वों को लेकर न केवल आगाह किया बल्कि इस बारे में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चत करने का भी आग्रह किया है. सूत्रों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को बब्बर खालसा, खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स औऱ सिख फॉर जस्टिस जैसे आतंकी संगठनों की गतिविधियों की जानकारियां साझा करने के साथ कहा है कि इनसे जुड़े तत्वों को करतारपुर साहिब जैसी सौहार्द्र बढ़ाने वाली योजना से दूर रखा जाए. इस बीच बुधवार को भारत ने करतारपुर परियोजना पर पाकिस्तान की तरफ से जारी आधिकारिक वीडियो में भिंडरावाले जैसी खालिस्तानी आतंकी शख्सियत को शामिल करने पर सख्त विरोध किया है.

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को साफ लहजे में यह बताया गया है कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी तरह न तो करतारपुर परियोजना के उद्देश्यों के लिए बेहतर है और न संबंध सुधार की कोशिशों के लिए. हालांकि, सूत्र मानते हैं कि पाकिस्तान जिस तरह करतारपुर परियोजना को लेकर बार-बार अपनी मंशा में खोट दिखाता रहा है उससे इसकी आशंका बनी रहती है कि इसके गलत इस्तेमाल की कोशिश हो सकती है इसलिए भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तरफ सुरक्षा के मुकम्मल इंतज़ाम किए हैं.

यह भी पढ़ें-

कल नागपुर में संघ प्रमुख भागवत से मिलेंगे नितिन गडकरी, महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तीन दिन का वक्त बाकी

MasterStroke: K-4 मिसाइल का होगा तीसरा परीक्षण, सबमरीन से किया जाएगा लॉन्च

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget