एक्सप्लोरर

कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी वोटों में कांग्रेस से पिछड़ी

इस जीत के बाद भी बीजेपी के लिए एक चिंता खबर है. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी बीजेपी वोट शेयर के मामले में कांग्रेस से पिछड़ गई है.

नई दिल्ली: 2014 में शुरू हुई मोदी लहर देश में अब तक कायम है. आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी इस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर है लेकिन कांग्रेस और जेडीएस से काफी आगे निकल चुकी है. इस जीत के बाद भी बीजेपी के लिए एक चिंता की खबर है. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी बीजेपी वोट शेयर के मामले में कांग्रेस से पिछड़ गई है. जी हां! आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कांग्रेस से लगभग 30 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनने के बाद भी बीजेपी वोट शेयर के मामले में कांग्रेस से पीछे है.

कांग्रेस से यहां पीछे है बीजेपी चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 72 सीटों पर बढ़त बनना वाली कांग्रेस का राज्य में वोट शेयर 37.9% है, वहीं बीजेपी 107 सीटों पर आगे तो है लेकिन वोट शेयर के मामले में 36.4% पर सिमट गई है. ये आंकड़े बीजेपी की कर्नाटक में बड़ी जीत को फीका करने के लिए पर्याप्त हैं. जेडीएस का राज्य में वोट शेयर 18.1% है वहीं इसके खाते में 41 सीटें जा रही है.

कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी वोटों में कांग्रेस से पिछड़ी

सत्ता के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान कर्नाटक चुनाव नतीजों में नाटकीय अंदाज़ में बहुमत का पेंच फंस जाने के बाद कांग्रेस बड़ा दांव खेल सकती है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए बिना शर्त जेडीएस को समर्थन देने का मन बना लिया है. इतना ही नहीं कांग्रेस जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को सीएम के तौर पर कबूल करने को तैयार है. जेडीएस के समर्थन को लेकर सोनिया गांधी सक्रिय हैं और वो खुद चाहती है कि पार्टी जेडीएस का समर्थन करे. यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत बेंगलुरू में पहले से मौजूद हैं.

दोपहर 3 बजे के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 72, जेडीएस 41 और बीजेपी 107 सीटों पर आगे चल रही है. आपको बता दें कि कर्नाटक में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है राज्य में कुल 224 सीटें हैं जिसमें से 222 पर चुनाव किए गए हैं. दो सीटों पर किन्ही कारणों से अभी मतदान नहीं हो सका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget