एक्सप्लोरर

कर्नाटक: ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 2709 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 109 तालुकाओं की 2,709 पंचायतों के लिए मतदान जारी है. 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 109 तालुकाओं की 2,709 पंचायतों के लिए मतदान जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 20,728 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. हालांकि ज्यादातर स्थानों पर मतदान ने अभी तक गति नहीं पकड़ी है लेकिन मतदान अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि यह दोपहर तक स्पीड पकड़ लेगा और दिन के अंत तक अच्छा मतदान होगा.

कोरोना संक्रमित हुए मतदाता अंतिम घंटों में करेंगे मतदान

 अधिकारियों के अनुसार, 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. कोविड​​-19 महामारी के बीच चुनाव हो रहा है, और ऐसे में जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या संक्रमितों के प्राथमिक/द्वितीय संपर्क में आए हैं, वे मतदान के अंतिम घंटे में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन अनिवार्य

वहीं महामारी को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम को अनिवार्य किया गया है. सभी मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर भी रखे गए हैं. प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,000 तक सीमित कर दी गई है.

30 दिसंबर को होगी मतगणना

चुनाव के सुरक्षित संचालन के लिए लगभग 80,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. उनके अलावा, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है. बता दें कि  राज्य में 22 दिसंबर को पहले चरण में 117 तालुकाओं में 3,019 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. वहीं मतगणना 30 दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें

संजय राउत ने सामना में कहा- लोग अपने परिवार को बचाएं, बाकी देश संभालने के लिए मोदी और उनके दो-चार लोग हैं

उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान, मौसम विभाग ने दी शराब से तौबा करने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget