एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान, मौसम विभाग ने दी शराब से तौबा करने की सलाह

कश्मीर में वर्तमान में 'चिल्लै-कलां' चल रहा है जिसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है. 21 दिसंबर से शुरू हुआ 'चिल्लै-कलां' 31 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लै-खुर्द' और फिर 10 दिन का 'चिल्लै-बच्चा' होगा.

नई दिल्ली: अगले कुछ दिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. ऐसे में मौसम विभाग ने घर में बैठे-बैठे या नए साल की पार्टी में शराब न पीने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि शीतलहर के दौरान शराब पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है.

मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 'भयंकर' शीतलहर चलने का अनुमान है और इस दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है. जो ऐसे दिक्कतों से जूझ रहे हैं लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी.

परामर्श में कहा गया है, "शराब ना पिएं. इससे आपके शरीर का तापमान कम होता है. घर के भीतर रहें. विटामिन सी युक्त फलों का सेवक करें, अपनी त्वचा को नरम रखें ताकि कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचा जा सके."

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रविवार, सोमवार को बर्फबारी होने के आसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कठोर सर्दियों की अवधि चिल्लई कलां के बीच शीतलहर पड़ना जारी है. शनिवार को मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में द्रास और जोजिला सहित दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य इलाकों में रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की बात कही है.

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 24-36 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बर्फबारी खासकर ऊंचे पहाड़ी इलाकों और लद्दाख के द्रास, जोजिला क्षेत्र में 27 से 28 तारीख तक होने की संभावना है."

ये भी पढ़ें- Lakshmi Kripa: माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शाम ढलते ही करें ये अचूक उपाय, हो जायेंगे मालामाल

Farmers Protest: 29 दिसंबर को किसान संगठन सरकार से बातचीत के लिए तैयार, रखी ये चार शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget