एक्सप्लोरर

कर्नाटक में CM पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बदल गए 2 शहरों के नाम

Karnataka News: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अब से बेंगलुरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु नॉर्थ और बागेपल्ली का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया गया है.

Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में मची उठापटक के बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने बुधवार (2 जुलाई 2025) दो शहरों का नाम बदलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अब से बेंगलुरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु नॉर्थ और बागेपल्ली का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया गया है.

कर्नाटक कांग्रेस में मची है अंदरूनी कलह

कर्नाटक सरकार ने मई 2025 में रामनगर जिले का बदलकर बेंगलुरु दक्षिण किया था. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ही इस जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था. बीते कुछ दिनों से कर्नाटक कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें लगातार सामने आ रही है. हलांकि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साफ किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हम एकजुट हैं.

डीके शिवकुमार ने दी चेतावनी

डीके शिवकुमार ने चेतावनी दी कि नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे. उन्होंने रामनगर से विधायक एचए इकबाल हुसैन को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जो डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे थे.

मैं पांच साल तक कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहूंगा- सिद्धरमैया

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि वह पांच साल के पूरे कार्यकाल के दौरान पद पर बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी की सरकार पांच साल तक चट्टान की तरह मजबूत रहेगी. डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर कोई असंतोष नहीं है और जब सिद्धरमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं तो नेतृत्व के मुद्दे पर किसी विवाद की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, "मैंने किसी से मेरा नाम लेने या मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है.  इसकी कोई जरूरत नहीं है. जब मुख्यमंत्री (सिद्धरमैया) हैं तो किसी विवाद की कोई जरूरत नहीं है. सभी ने कड़ी मेहनत की है. मेरे जैसे सैकड़ों लोगों ने कड़ी मेहनत की है. क्या मैं अकेला हूं? लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है. हमें पहले उनके बारे में सोचना होगा."

ये भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ और बाबा गोरखनाथ की अनोखी पेंटिंग, देखते ही राष्‍ट्रपति मुर्मू के चेहरे पर खुशी, 10 दिनों में बनकर हुई तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह के हमले पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश कर रही है BJP
वंदे मातरम: अमित शाह के हमले पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश कर रही है BJP
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget