एक्सप्लोरर

DK Shivakumar on CM Post Buzz: कर्नाटक में सिद्धारमैया का कटेगा पत्ता! CM बनने के सवाल पर डीके शिवकुमार ने दिया ये जवाब

DK Shivakumar on CM Post Buzz: डीके शिवकुमार ने अपने समर्थकों से कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि कोई भी मुझे सीएम बनाने के लिए सिफारिश न करे. पार्टी आलाकमान मेरे काम के आधार पर फैसला करेगा.

DK Shivakumar on Chief Minister Post Buzz: कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में पार्टी के अंदर और बाहर उठ रही आवाजों के बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने शनिवार (29 जून 2024) को साफ तौर पर कहा कि उन्हें किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है और आलाकमान उनके काम के आधार पर इस बात का फैसला करेगा कि उन्हें सीएम बनाना चिहए या नहीं.

शनिवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "उपमुख्यमंत्रियों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है और मुख्यमंत्री पद पर भी चर्चा का कोई सवाल ही नहीं है. मुंडा (कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामी) ने मेरे लिए प्यार से बात की है. मैं अनुरोध करता हूं कि कोई भी मुझे सीएम बनाने के लिए सिफारिश न करे. पार्टी आलाकमान मेरे काम के आधार पर फैसला करेगा.

'मेरे लिए बात नहीं, सिर्फ प्रार्थना करें'

शिवकुमार ने आगे कहा, "एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री और मैं कर्नाटक के हित में आगे बढ़ने के तरीके पर आलाकमान के साथ आम सहमति पर पहुंचे हैं. सीएम बनाए जाने की मांग उठने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर विधायकों और मंत्रियों को बात करने की कोई जरूरत नहीं है. अगर वे मेरा समर्थन करना चाहते हैं, तो उन्हें मेरे लिए प्रार्थना करनी चाहिए और यह बात यहीं खत्म हो जानी चाहिए."

'सीएम और डिप्टी सीएम जैसे पदों के लिए मीडिया से न करें बात'

शिवकुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि कोई भी मंत्री उपमुख्यमंत्री पद या मुख्यमंत्री पद के मामलों पर मीडिया से बात करे. अगर वे सार्वजनिक बयान जारी करते रहेंगे, तो मैं उन्हें AICC से नोटिस जारी करने के अलावा कुछ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अनुशासन पार्टी के लिए बहुत जरूरी है और इसके बिना कुछ भी नहीं है. हम जानते हैं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हमने कितनी मेहनत की है. पार्टी के हित में, मैं सभी से कह रहा हूं कि चुप रहना पार्टी के लिए एक सेवा होगी. मैं धार्मिक पुजारियों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे राजनीति में हस्तक्षेप न करें.

'कर्नाटक के हित में सहयोग का मिला आश्वासन'

नई दिल्ली में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, "हमने अपने सभी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. सभी ने राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा और कर्नाटक के हित में सहयोग का आश्वासन दिया." उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बैठक चली और उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की तरफ से कर्नाटक के लिए उनकी प्रतिबद्धताएं पूरी की जाएंगी.

ये भी पढ़ें

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, बढ़ जाएगी कांग्रेस-AAP खेमे की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget