एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: क्‍या कर्नाटक में है तख्‍तापलट की तैयारी, आखिर कितनी सुलग रही चिंगारी?

Karnataka Politics: कर्नाटक में हाल ही में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार बीजेपी नेता सरकार गिरने को लेकर कई तरह के दावे कर रहे हैं.

Murugesh Nirani Claim: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व विधायक मुरुगेश निरानी के एक दावे ने कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर खलबली मचा दी है. उन्होंने शनिवार (04 नवंबर) को विजयपुरा में कहा कि कम से कम 50 कांग्रेस विधायक बहुत जल्द बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. बीजेपी नेता के इस बयान पर उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने भी पलटवार किया है.

निरानी ने कहा, “सत्ताधारी कांग्रेस में 4 खेमे हैं जिसमें से हर एक डिप्टी सीएम की मांग कर रहा है. प्रशासन की ओर से एकजुट होने का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है. विकास करने के लिए पैसा नहीं है और कुछ महीनों में ये सरकार गिर जाएगी. ये बात कांग्रेस के सभी विधायक जानते हैं और इसीलिए वो बीजेपी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं.”

कांग्रेस ने भी किया पलटवार

मुरुगेश निरानी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, “अगर बीजेपी ने कांग्रेस के एक भी विधायक को तोड़ने की कोशिश की तो कांग्रेस भी बीजेपी के कम से कम 25 विधायक तोड़ लेगी.” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास पहले से 136 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत है. अगर बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश करती है तो हम भी बीजेपी के 25 विधायक अपनी पार्टी में शामिल करेंगे. ऐसे में हमारी संख्या 150 या 160 तक पहुंच जाएगी.”

जारकीहोली ने भी किया था इसी तरह का दावा

इससे पहले बीजेपी नेता रमेश जारकीहोली ने भी मुरुगेश निरानी की तरह का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार को किसी बाहरी नहीं बल्कि पार्टी के अंदर से ही खतरा है. उन्होंने दावा किया था, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के साथ वैसा ही होगा जैसा महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के साथ हुआ था. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एंड कंपनी सरकार गिराने के लिए जिम्मेदार होगी.”

ये भी पढ़ें: Karnataka CM Post: प्रियांक खरगे बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? कहा- पार्टी आलाकमान कहे तो रेडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget