एक्सप्लोरर

Karnataka CM Post: प्रियांक खरगे बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? कहा- पार्टी आलाकमान कहे तो रेडी

Karnataka CM Post Race: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. फिलहाल सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने उन्हें दूसरी बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

Karnataka Politics: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है. प्रियांक ने शुक्रवार (3 नवंबर) को कहा है कि अगर कांग्रेस आलाकमान कहता है तो वह मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री पद सिद्धारमैया संभाल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक को कर्नाटक कैबिनेट में जगह मिली हुई है और वह राज्य के आईटी मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रियांक का राजनीतिक करियर काफी लंबा है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के यूथ विंग एनएसयूआई के जरिए की थी. 1999 में वह एनएसयूआई कॉलेज जनरल सेक्रेटरी बने, इसके बाद वह 2005 तक एनएसयूआई स्टेट जनरल सेक्रेटरी रही हैं. वहीं, प्रियांक ने पहली बार 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वह 2018 में भी चित्तापुर विधानसभा सीट से जीते और 2023 में हुए चुनाव में भी उन्हें यहां से जीत मिल चुकी है. 

कांग्रेस में पहले भी सीएम पद को लेकर हुई खींचतान

वहीं, प्रियांक खरगे के सीएम पद पर दावा ठोकने के बाद लोग डीके शिवकुमार को लेकर भी बात करने लगे हैं. कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे मई में जारी हुए. 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली. उसका वोट प्रतिशत 43 फीसदी रहा. चुनाव के बाद कांग्रेस को काफी दिनों तक सीएम पद के नाम का ऐलान करने के लिए माथापच्ची करनी पड़ी. कांग्रेस ने बिना मुख्यंमत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था. ऐसे में नतीजों के बाद सीएम के नाम की चर्चा शुरू हुई. 

सबसे पहला नाम सिद्धारमैया का सामने आया, जिन्होंने पहले भी कर्नाटक की सरकार को संभालने का काम किया. लेकिन डीके शिवकुमार के कुशल नेतृत्व के जरिए जिस तरह कांग्रेस ने कर्नाटक का किला जीता था, उसे देखते हुए उन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था. हालांकि, लंबे समय तक चले विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस आलाकमान ने फैसला किया कि सिद्धारमैया को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. जबकि डिप्टी सीएम का पद डीके शिवकुमार को दिया गया. दोनों ने 20 मई को अपने-अपने पदों पद शपथ ली.

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी कुछ भी कहने के लिए आजाद हैं, लेकिन...', विपक्षी गठबंधन पर पीएम मोदी के वार पर बोले प्रियांक खरगे

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget