एक्सप्लोरर

कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया, हनुमान चालीसा और अजान विवाद पर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Tejashwi Surya Detained: तेजस्वी सूर्या अजान के समय को लेकर विवाद के मामले पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे.

Karnataka Police Detained Tejasvi Surya: कर्नाटक के बेंगलुरु में हनुमान चालीसा और अजान को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते रविवार को अजान के दौरान म्यूजिक बजाने पर दुकानदार की पिटाई कर दी गई, जिसके विरोध में मंगलवार (19 मार्च) को प्रोटेस्ट किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए. जहां से कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया. तेजस्वी सूर्या ने प्रदर्शनकारियों से वापस जाने का आग्रह किया, उन्होंने कहा "सब चले जाओ."

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार (17 मार्च) को बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट के पास अजान के समय एक दुकानदार ने तेज आवाज में संगीत बजा दिया. जिसको लेकर एक ग्रुप और दुकानदार के बीच झड़प हो गई और इस दुकानदार की पिटाई कर दी. इसी मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया. आज पीड़ित दुकानदार के समर्थन में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

तेजस्वी सूर्या की क्या है मांग?

इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने दुकानदार मुकेश से मुलाकात भी की थी. बीजेपी सांसद सूर्या ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. उन्होंने कहा, "स्थानीय बीजेपी नेताओं, मेरे और पीसी मोहन के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले में सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि हमारी मांग है कि सीसीटीवी में दिख रहे सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इस मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए." 

ये भी पढ़ें: Tejasvi Surya: हनुमान चालीसा बजाने पर दुकानदार की हुई पिटाई, BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget