एक्सप्लोरर

Praveen Sood: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद बने सीबीआई के चीफ

Praveen Sood CBI Director: कर्नाटक के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अगला निदेशक बनाया गया है.

Praveen Sood CBI's Chief: कर्नाटक के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अगला निदेशक नियुक्त किया गया है. सूद 25 मई को वर्तमान सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यभार संभालेंगे. डीजीपी सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.                                                                                   

चर्चाओं में रहे हैं डीजीपी सूद

डीजीपी प्रवीण सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में बीजेपी सरकार को प्रोटेक्शन देने का आरोप लगाया था. उस वक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं. 

द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सूद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ के पैनल ने चुना है. यह भी कहा जा रहा है कि चौधरी ने सूद की सिफारिश के खिलाफ एक असहमति नोट पेश किया है क्योंकि वह उन अधिकारियों के मूल पैनल में शामिल नहीं थे जिन्हें सीबीआई की टॉप पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था और उनका नाम आखिरी वक्त में शामिल किया गया.

अखबार ने यह भी लिखा है कि सीबीआई के डॉयरेक्टर के नामों के चुनाव के लिए पैनल की बैठक13 मई, शनिवार को हुई. इसी दिन कांग्रेस ने कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने अभी तक सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल के कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है, जिनका कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है. दिल्ली में कार्यभार संभालने से पहले वह महाराष्ट्र के डीजीपी थे. अखबार ने यह भी लिखा है कि सूद इस पद की दौड़ में सबसे आगे थे.

ये भी पढें: Karnataka Government Formation LIVE: शाम को होगी CLP मीटिंग, शिवकुमार बोले- सिद्धारमैया के साथ मतभेद नहीं, पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget