एक्सप्लोरर

Suraj Revanna Arrested: फिर बढ़ी JDS की मुश्किलें, प्रज्वल के बाद भाई सूरज भी यौन उत्पीड़न में अरेस्ट

Suraj Revanna News: पीड़ित युवक का आरोप है कि सूरज रेवन्ना ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया. बता दें कि सूरज का भाई प्रज्वल अभी यौन उत्पीड़न के केस में ही जेल में बंद है.

Karnataka Police Action Against Suraj Revanna: कर्नाटक पुलिस ने रविवार (23 जून 2024) को यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार किया. सूरज यौन अपराध के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार (22 जून 2024) को हसन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में जेडीएस के एक कार्यकर्ता की ओर से सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद की है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सूरज ने 16 जून को अपने फार्महाउस में उसका यौन उत्पीड़न किया. शिकायतकर्ता ने कहा कि सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया. शिकायत मिलने के बाद हसन पुलिस ने अप्राकृतिक यौन कृत्य से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है.

राजनीति में भी आगे बढ़ाने की कही थी बात

पीड़ित का कहना है कि जब उसने जबरदस्ती करने का विरोध किया तो सूरज ने सहयोग न करने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायतकर्ता ने कहा, "सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो. तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते. अगर तुम सहयोग नहीं करोगे तो जान से हाथ धो बैठोगे." पीड़ित का आरोप है कि सूरज ने धमकाते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद सूरज ने कहा कि वह जिले में राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने में उसकी मदद करेगा.

सूरज रेवन्ना ने भी दी है शिकायत

पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद जब मैंने सूरज को मैसेज किया था तो उसने कहा था कि चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा. वहीं, पीड़ित की शिकायत के बाद शनिवार को सूरज रेवन्ना और उनके परिचित शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप के लिए दो लोगों की ओर से ब्लैकमेल किया जा रहा है. शिवकुमार ने पुलिस से कहा है कि एक व्यक्ति ने शुरू में उनसे दोस्ती की और वित्तीय संकट का हवाला देते हुए नौकरी दिलाने में मदद मांगी. 17 जून को उस व्यक्ति ने फोन किया और दावा किया कि वह पिछले दिनों रेवन्ना के फार्महाउस पर नौकरी मांगने गया था, लेकिन उसे मना कर दिया गया. इसके बाद उसने कथित तौर पर रेवन्ना और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि अगर उसकी 5 करोड़ रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो वह यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा.

न्यायिक हिरासत में है भाई प्रज्वल रेवन्ना

बता दें कि यह घटनाक्रम जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है. हासन से एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल यौन उत्पीड़न के आरोप लगने और कई सेक्स वीडियो सामने आने के बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर भाग गया था.  31 मई को जर्मनी से लौटने पर एसआईटी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

मां और पिता भी हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले से जुड़े अपहरण केस में गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके पिता एचडी रेवन्ना को अपहरण और यौन उत्पीड़न के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक में गुजरात-बिहार के बाद अब महाराष्ट्र कनेक्शन, हिरासत में लिए गए 2 टीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget