एक्सप्लोरर

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने 'वेश्या' से की जेडीएस की तुलना, विवाद बढ़ा तो बोले- बीजेपी का उल्लेख कर रहा था

कांग्रेस-जेडीएस सरकार 22 जुलाई को तब गिर गई थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था. सिद्धारमैया ने एक कन्नड़ कहावत का इस्तेमाल किया जिसका शाब्दिक अर्थ है कि ''नृत्य करने में असमर्थ एक वेश्या ने फर्श को असमान बताया.''

बेंगलुरू: कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के एक आपत्तिजनक टिप्पणी से एक विवाद उत्पन्न हो गया है जो कि परोक्ष रूप से पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में उनकी पार्टी के सहयोगी दल जेडीएस को निशाना बनाकर की गई थी. यद्यपि सिद्धारमैया ने बाद में दावा किया कि उन्होंने एक आम कन्नड़ कहावत का इस्तेमाल किया था और वह बीजेपी का उल्लेख कर रहे थे. मैसुरू के पेरियापाटना में शुक्रवार शाम में जब पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गिरने के लिए जेडीएस के नेता उन पर आरोप क्यों लगा रहे हैं, सिद्धारमैया ने एक कन्नड़ कहावत का इस्तेमाल किया जिसका शाब्दिक अर्थ है कि ''नृत्य करने में असमर्थ एक वेश्या ने फर्श को असमान बताया.''

इस टिप्पणी से जेडीएस नाराज हो गई. जेडीएस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि यह सिद्धारमैया की निराशा को प्रतिबिंबित करती है. बीजेपी ने भी सिद्धारमैया की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह पार्टी की संस्कृति को प्रतिबिंबित करती है. विवाद बढ़ने पर सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का उल्लेख कर रहे थे. सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने जिस कन्नड़ कहावत का इस्तेमाल किया वह लोगों के बीच बहुत आम है. बीजेपी प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा, ''एक पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए, उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अत्यंत अनुचित और बहुत निम्न स्तर की है. यह सिद्धारमैया और उनकी पार्टी की संस्कृति है.''

शनिवार को सिद्धारमैया ने दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थला में कहा, ''मैं बीजेपी का उल्लेख कर रहा था. यह मैसुरू के आसपास के क्षेत्रों में इस्तेमाल बहुत आम कहावत है. जो लोग सरकार नहीं चला पाये उन्होंने स्थितियों को विपरीत बताया.'' बाबू ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ''सिद्धारमैया का बयान उनका आचरण प्रतिबिंबित करता है. कोई नेता यदि अपनी भाषा पर नियंत्रण खो देता है, यह उसकी कुंठा दिखाता है.''

बाबू ने ट्वीट किया, ''जेडीएस उन लोगों के लिए स्वर्ग की तरह है जो उसे प्यार करते हैं. यदि कोई उसके खिलाफ बोलता है तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. यह तथ्य है कि गठबंधन सरकार के दौरान कांग्रेस और जेडीएस दोनों ने साथ नृत्य किया था.'' कांग्रेस-जेडीएस सरकार 22 जुलाई को तब गिर गई थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था.

कालाधन रखने वालों पर मार, भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से कल से उठेगा पर्दा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget