एक्सप्लोरर

'हम रसखान के दोहे गाते हैं और अब्दुल कलाम को सलाम करते हैं, लेकिन...', लव जिहाद पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन कुछ गतिविधियों का खुलकर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि हम रसखान के भी दोहे गाते हैं, अब्दुल कलाम को भी सलाम करते हैं.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में कई बहरुपिये घूम रहे हैं, जिनके झांसे में आकर बेटियां मुश्किलों में फंस जाती हैं. उन्होंने लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रेम करने से पहले साथी को अच्छे से परखें और उसके परिवार की पूरी जानकारी लें. बाबा ने कहा कि प्रेम करना गलत नहीं है पर यह माता-पिता से अधिक जरूरी नहीं होना चाहिए. 

लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ हैं: धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर बाबा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं लेकिन कुछ गतिविधियों का खुलकर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि हम रसखान के भी दोहे गाते हैं, अब्दुल कलाम को भी सलाम करते हैं पर लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद और मूत्र जिहाद के खिलाफ हैं. बाबा का कहना है कि उनकी सीधी और स्पष्ट बातें लोगों को चुभती हैं, इसलिए वे हमेशा निशाने पर रहते हैं. उन्होंने बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि बेटियां तू लक्ष्मी बन, दुर्गा बन, काली बन… पर कभी बुर्के वाली मत बन.

मुसलमान बहनों के प्रति सम्मान की बात

बाबा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी मुसलमान बहनों के प्रति आदर है. आप अपने मजहब को संभालकर रखो, हमारी बेटियां अपने धर्म को संभालकर रखें. बाबा ने यह भी कहा कि हिंदुओं ने कभी तलवार की नोक पर किसी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया, लेकिन आज बेटियां टारगेट की जा रही हैं. उदाहरण देते हुए उन्होंने हाल की कई घटनाओं का उल्लेख किया, जिनमें लड़कियों की हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई.

बेटियों को सतर्क रहने की सलाह
बाबा ने बेटियों से अपील की कि वे किसी भी रिश्ते में जाने से पहले सतर्क रहें. सिर्फ कलावा या तिलक देखकर भरोसा न करें, क्योंकि हर बाहरी पहचान असली नहीं होती.उन्होंने कहा कि लड़के और उसके परिवार की पूरी पृष्ठभूमि जांच जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 'गांधी परिवार का मैं भक्त, माफी मांगता हूं', RSS एंथम गाने पर बोले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?
West Bengal Assembly Election 2026: '4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
'4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget